Site icon News1India

Check bounce case: राजपाल यादव के समर्थन में बॉलीवुड एकजुट, मदद के लिए कौन से सितारों ने बढ़ाया हाथ

Rajpal Yadav financial help news

Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर लगातार चर्चा में हैं। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें सरेंडर करना पड़ा, जिसके बाद यह खबर तेजी से सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में फैल गई।
राजपाल यादव पर करीब 9 करोड़ रुपये का बकाया बताया जा रहा है। पैसे की कमी होने के कारण उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया और साफ कहा कि उनके पास इतनी रकम नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें मदद के लिए कोई दोस्त या सहारा नहीं मिल रहा। उनका यह बयान वायरल होते ही फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई। कई कलाकारों और लोगों ने उनकी स्थिति को समझते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया।

मदद के लिए आगे आए सितारे

राजपाल यादव की मदद के लिए बॉलीवुड के कई कलाकार सामने आए हैं। अभी तक करीब 12 लोगों ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। कुछ सितारों ने अपनी दी जाने वाली रकम सार्वजनिक भी की है।
मीका सिंह और तेज प्रताप यादव ने 11-11 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। राव इंद्रजीत सिंह यादव ने 1.1 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की है। वहीं केआरके और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 10-10 लाख रुपये देने की बात कही है।

इसके अलावा सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, गुरु रंधावा, अजय देवगन, सलमान खान, डेविड और वरुण धवन जैसे कई बड़े कलाकारों ने भी मदद का भरोसा दिया है। हालांकि इन सितारों ने अभी तक अपनी राशि सार्वजनिक नहीं की है।

जल्द पूरी हो सकती राशि

फिल्म इंडस्ट्री से मिल रही मदद को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही 9 करोड़ रुपये की पूरी रकम जुट जाएगी। अगर ऐसा होता है तो राजपाल यादव की कानूनी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।
कई लोगों का मानना है कि बड़े सितारों की आर्थिक सहायता से यह रकम जल्दी इकट्ठी हो जाएगी। इससे राजपाल यादव को जेल से बाहर आने में राहत मिल सकती है।

FWICE ने भी की अपील

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयीज (FWICE) ने भी सभी प्रोड्यूसर्स और कलाकारों से राजपाल यादव की मदद करने की अपील की है। संगठन ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि राजपाल यादव ने वर्षों तक इंडस्ट्री और दर्शकों को हंसी दी है।
FWICE ने सभी कलाकारों, प्रोड्यूसर्स, तकनीशियनों और शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वे उनकी देनदारी चुकाने और मानसिक शांति पाने में मदद करें। संगठन का कहना है कि यह समय एकजुट होकर उनका साथ देने का है।

Exit mobile version