Site icon News1India

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ किस दिन होगी रिलीज? ट्रेलर के बाद मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

Ramayana Release Date: भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और बड़े बजट की फिल्मों में शामिल रामायण को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का पहला लुक और ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी लगातार चर्चा हो रही है। भव्य विजुअल्स, दमदार वीएफएक्स और स्टारकास्ट के लुक्स ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

रणबीर और यश के लुक की हो रही तारीफ

ट्रेलर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का शांत और प्रभावशाली अंदाज दर्शकों को पसंद आया है। वहीं लंकापति रावण के किरदार में यश का दमदार अवतार भी चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों कलाकारों के स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म के विजुअल प्रेजेंटेशन की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की रिलीज डेट का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। सोनी पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रामायण’ 6 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा के बाद फिल्म एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगी है।

दो भागों में आएगी महागाथा

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग 6 नवंबर 2026 को दिवाली के अवसर पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा। दूसरे पार्ट की सटीक रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

स्टारकास्ट में कई बड़े नाम

फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा साई पल्लवी, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा, सौरभ सचदेवा, फैजल मलिक, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

 

Exit mobile version