Site icon News1India

Ranbir Kapoor: पाकिस्तानी प्रेम में डूबे रणबीर कपूर ने जताईं ये इच्छा, जिसके बाद हो गया है शुरू विरोध

हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे। इस इवेंट के दौरान रणबीर ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ की पूरी टीम को बधाई दी हैं। इतना ही नहीं रणबीर ने पाकिस्तानी सितारों के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की। यानी वो पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करना चाहेंगे। बस अब इस बयान को लेकर इंडिया में विवाद शुरू हो गया है।

पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करना चाहेंगे

इस रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक शख्स ने रणबीर से पूछा कि क्या वो किसी पाकिस्तानी फिल्म में काम करना चाहेंगे। इस पर रणबीर ने कहा- कला की कोई सीमा नहीं होती और तो मैं बिल्कुल काम करना चाहूंगा। इन्फैक्ट मैं मौला जट्ट की सफलता पर पाकिस्तानी सिनेमा को बधाइयां देना चाहता हूं। रणबीर कपूर का ये बयान सुनकर लोग भड़क गए। वही एक यूजर ने लिखा- अगर आपको पाकिस्तान से इतनी हमदर्दी है तो आप वहां क्यों नहीं चले जाते हैं। हमें तो अपने देश में ऐसे लोग नहीं चाहिए।’ इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग रणबीर के खिलाफ गुस्सा निकाल रहे हैं।

अब इस बयान को लेकर इंडिया में विवाद शुरू हो गया है

कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आ रहीं थी कि पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ भारत में भी रिलीज होगी। इसी को लेकर अब राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने हमला बोल दिया है। मनसे के एक नेता अमेय खोपकर कहते है कि वो किसी भी कीमत पर इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने देंगे। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि जिन्हें भी फिल्म या फिल्म के लीड एक्टर फवाद खान से हमदर्दी है वो पाकिस्तान जाकर फिल्म देख सकते हैं। अमेय खोपकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के खिलाफ बोला है।

अमेय खोपकर ने फिल्म के खिलाफ हमला बोला है।

और लिखा हैं कि- ‘पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अगर ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को भारत में रिलीज करने की प्लानिंग है। ये तो काफी ज्यादा आक्रोशित करने वाली बात है कि एक इंडियन कंपनी इस फिल्म को देश में रिलीज करने की प्लानिंग कर रही है। राज साहब के आदेश के बाद हम इस फिल्म को देश के किसी भी हिस्से में रिलीज नहीं होने देंगे।’

रणबीर के साथ काम कर चुके हैं फवाद

बता दें कि रणबीर और फवाद फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में काम कर चुके हैं। बता दें कि द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट पाकिस्तान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।

Exit mobile version