Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Tu Jhoothi Main Makkaar में Shraddha Kapoor के साथ रोमांस करते दिखेंगे Ranbir Kapoor

Tu Jhoothi Main Makkaar में Shraddha Kapoor के साथ रोमांस करते दिखेंगे Ranbir Kapoor

नई दिल्ली: निर्देशक लव रंजन (Luv Ranjan) बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों के सफल निर्माण के लिए जाने जाते हैं। इसका एग्जांपल प्यार का पंचनामा (Pyaar Ka Punchnama) और सोनू के टीटू की स्वीटी (Sonu Ke Titu Ki Sweety) जैसी सुपरहिट फिल्मों से लगाया जा सकता है।

लव रंजन एक बार फिर प्यार और रिश्तों भरी कहानी लेकर आने वाले हैं। उनकी अगली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar) बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मुख्य भूमिकाओं में पहली बार साथ नज़र आने वाले हैं।


इस फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 25 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म पठान (Pathaan) के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

आपको बता दें, श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की एक साथ यह पहली फिल्म होगी। इसके अलावा रणबीर लव रंजन की भी साथ में यह पहली फिल्म होगी। होली के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

Exit mobile version