Site icon News1India

रणवीर अलाहाबादिया ने वीडियो पोस्ट कर मांगी सबसे माफी, पैरेंट्स को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia : कॉमेडी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के दिए गए विवादित बयान पर अब माफी मांगी गई है। रणवीर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए शो के मेकर्स से अनुरोध किया कि वह उस हिस्से को हटा दें, जिसमें उन्होंने पेरेंट्स से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

वीडियो में रणवीर ने कहा, “जो कुछ भी मैंने कहा, वो मुझे नहीं कहना चाहिए था, खासकर भारत के बारे में। मुझे खेद है। मेरा कमेंट न केवल गलत था, बल्कि यह मजाकिया भी नहीं था। कॉमेडी मेरी विशेषता नहीं है, और मैं बस सॉरी कहने के लिए यहां आया हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “जो हुआ उसके लिए मैं कोई स्पष्टीकरण नहीं देना चाहता, मैं यहां केवल माफी के लिए हूं। मैंने गलत तरीके से निर्णय लिया, और यह मेरे लिए सही नहीं था। यह ध्यान में रखते हुए कि यह पॉडकास्ट सभी उम्र के लोग देखते हैं, मैं कभी भी ऐसा व्यक्ति नहीं बनना चाहता जो परिवार की गरिमा को नजरअंदाज करे।”

रणवीर ने यह भी कहा कि उन्होंने शो के मेकर्स से वीडियो से असंवेदनशील हिस्से को हटाने की अपील की है। उन्होंने वादा किया कि भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करेंगे और कहा, “मैं सुनिश्चित करता हूं कि मैं बेहतर बनूंगा और इस घटना से सीखूंगा।”

यह भी पढ़ें : दुपट्टा ओढ़े खाटू श्याम मंदिर पहुंची रशियन गर्ल, वीडियो में हिंदी बोलते देख हो जाएंगे हैरान

रणवीर इलाहाबादिया विवाद में यह मुद्दा तब उठा था जब उन्होंने शो में पेरेंट्स की निजी जिंदगी पर टिप्पणी की थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो के आयोजकों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई थी। अब मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि फिलहाल कोई एफआईआर नहीं दर्ज की गई है।

हालांकि माफी के बाद भी रणवीर की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिखाई दे रही हैं। इस मामले में राष्ट्र मानव अधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया है और यूट्यूब को इस संबंध में एक पत्र भेजा है।

Exit mobile version