विवादित वीडियो हटाने के बाद भी जारी बवाल, क्या समय रैना और Ranveer Allahabadia पर होगी सख्त कार्रवाई?

Ranveer Allahabadia :  स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में शो का एक नया एपिसोड....

Ranveer Allahabadia

Ranveer Allahabadia :  स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में शो का एक नया एपिसोड रिलीज हुआ था, जिसके बाद यह पूरा मामला तूल पकड़ गया। इस एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा दिए गए एक बयान पर काफी विरोध हो रहा है। विवाद इतना बढ़ गया कि दिल्ली और मुंबई में शो की पूरी टीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने भी जानकारी दी कि असम में भी इस मामले में केस दर्ज किया गया है।

विवाद को देखते हुए शो के विवादित एपिसोड को YouTube से हटा दिया गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने YouTube को इस वीडियो को हटाने का निर्देश दिया था और तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा था, जिसके बाद वीडियो हटा दिया गया।

इस विवाद के चलते मुंबई पुलिस ने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया से संपर्क किया है। पुलिस ने दोनों से जांच में सहयोग करने और मामले पर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

सोशल मीडिया पर मांगी माफी 

शो के दौरान किए गए कमेंट्स को लेकर जनता में आक्रोश है। रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने लिखा कि उनका कमेंट न सिर्फ अनुचित था बल्कि हास्यास्पद भी नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि कॉमेडी उनकी विशेषता नहीं है और वह बिना किसी सफाई के सिर्फ माफी मांग रहे हैं।

जैसे ही एपिसोड रिलीज़ हुआ, सोशल मीडिया पर रणवीर इलाहाबादिया और India’s Got Latent को बैन करने की मांग उठने लगी। कई यूज़र्स ने रणवीर को अनसब्सक्राइब करना भी शुरू कर दिया। नेटिज़न्स का मानना है कि रणवीर को जो लोकप्रियता मिल रही है, वह उसके योग्य नहीं हैं। हालांकि, अभी तक समय रैना और रणवीर ने इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Exit mobile version