Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं रणबीर कपूर की ये एक्ट्रेस, फैंस को मिला सरप्राइज गिफ्ट!

Ileana D'Cruz : इलियाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्नैक्स की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म कर दी है। इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन लिखा ...

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
February 16, 2025
in Latest News, मनोरंजन
iliyana
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ileana D’Cruz : बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने न्यू ईयर के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने 2024 के कुछ खास पलों की झलक दी। इस वीडियो में ज्यादातर तस्वीरें और क्लिप उनके पति माइकल डोलन और बेटे कोआ फीनिक्स डोलन से जुड़ी थीं। हालांकि, लोगों का ध्यान वीडियो के ‘अक्टूबर’ सेगमेंट पर गया, जहां इलियाना कैमरे के सामने प्रेग्नेंसी टेस्ट का रिजल्ट दिखा रही थीं। इसमें ‘प्रेग्नेंट’ शब्द साफ नजर आ रहा था, जिससे फैंस को अंदेशा हुआ कि वह दोबारा मां बनने वाली हैं। हालांकि, उस वक्त एक्ट्रेस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।

अब इलियाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्नैक्स की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म कर दी है। इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन लिखा – “मुझे बताओ कि तुम प्रेग्नेंट हो, बिना बताए कि तुम प्रेग्नेंट हो।” इस पोस्ट के बाद फैंस ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।

RELATED POSTS

दूसरी बार मां बनने की तैयारी में Ileana Dcruz, नए साल के पोस्ट ने फैंस को दी खुशखबरी

दूसरी बार मां बनने की तैयारी में Ileana Dcruz, नए साल के पोस्ट ने फैंस को दी खुशखबरी

January 1, 2025

क्या शादी से पहले ही मां बनने जा रही हैं Ileana D’Cruz ?

April 19, 2023

गुपचुप शादी और पहले बच्चे का जन्म

इलियाना डिक्रूज ने 2023 में माइकल डोलन से शादी की थी, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी और न ही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। बाद में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर कर सबको चौंका दिया। 1 अगस्त 2023 को उन्होंने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन को जन्म दिया और सोशल मीडिया पर अपने बेटे की झलक दिखाते हुए यह खुशखबरी शेयर की थी।

अब जबकि वह दोबारा मां बनने वाली हैं, उन्होंने इससे जुड़ी कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। साथ ही, वह इन दिनों सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव हैं। उनके हालिया पोस्ट की बात करें तो 30 जनवरी को उन्होंने एक दोस्त के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह ब्लैक डॉटेड ड्रेस पहने नजर आईं, हालांकि तस्वीरों में उनका चेहरा ही प्रमुख रूप से दिख रहा था।

जानें उनका फिल्मी करियर

इलियाना आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने नोरा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति भी थे। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है। फिलहाल, इलियाना ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और वह अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिता रही हैं।

Tags: Ileana D'Cruz
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

दूसरी बार मां बनने की तैयारी में Ileana Dcruz, नए साल के पोस्ट ने फैंस को दी खुशखबरी

दूसरी बार मां बनने की तैयारी में Ileana Dcruz, नए साल के पोस्ट ने फैंस को दी खुशखबरी

by Kirtika Tyagi
January 1, 2025

Ileana Dcruz : बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर 2024 के खास पलों को समेटते हुए एक वीडियो...

क्या शादी से पहले ही मां बनने जा रही हैं Ileana D’Cruz ?

by Neel Mani
April 19, 2023

नई दिल्ली: भारतीय संस्कृति में जहां शादी से पहले मां बनना एक पाप माना जाता है वहीं अब इस बदलते...

बिगड़ी तबीयत के चलते एक्ट्रेस Ileana D’Cruz अस्पताल में भर्ती

by Neel Mani
January 31, 2023

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) को लेकर एक बुरी ख़बर सामने आई है। अचानक बिगड़ी तबीयत के...

Next Post
SBI Home Loan

SBI के होम लोन ग्राहकों के लिए खुशखबरी, EMI में बड़ी कमी

mhashivratri

Mahashivratri 2025 : शिवलिंग पर जल चढ़ाने का यह है सबसे सही तरीका, जानें जलाभिषेक के नियम और महत्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version