Site icon News1India

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं रणबीर कपूर की ये एक्ट्रेस, फैंस को मिला सरप्राइज गिफ्ट!

iliyana

Ileana D’Cruz : बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने न्यू ईयर के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने 2024 के कुछ खास पलों की झलक दी। इस वीडियो में ज्यादातर तस्वीरें और क्लिप उनके पति माइकल डोलन और बेटे कोआ फीनिक्स डोलन से जुड़ी थीं। हालांकि, लोगों का ध्यान वीडियो के ‘अक्टूबर’ सेगमेंट पर गया, जहां इलियाना कैमरे के सामने प्रेग्नेंसी टेस्ट का रिजल्ट दिखा रही थीं। इसमें ‘प्रेग्नेंट’ शब्द साफ नजर आ रहा था, जिससे फैंस को अंदेशा हुआ कि वह दोबारा मां बनने वाली हैं। हालांकि, उस वक्त एक्ट्रेस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।

अब इलियाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्नैक्स की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म कर दी है। इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन लिखा – “मुझे बताओ कि तुम प्रेग्नेंट हो, बिना बताए कि तुम प्रेग्नेंट हो।” इस पोस्ट के बाद फैंस ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।

गुपचुप शादी और पहले बच्चे का जन्म

इलियाना डिक्रूज ने 2023 में माइकल डोलन से शादी की थी, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी और न ही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। बाद में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर कर सबको चौंका दिया। 1 अगस्त 2023 को उन्होंने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन को जन्म दिया और सोशल मीडिया पर अपने बेटे की झलक दिखाते हुए यह खुशखबरी शेयर की थी।

अब जबकि वह दोबारा मां बनने वाली हैं, उन्होंने इससे जुड़ी कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। साथ ही, वह इन दिनों सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव हैं। उनके हालिया पोस्ट की बात करें तो 30 जनवरी को उन्होंने एक दोस्त के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह ब्लैक डॉटेड ड्रेस पहने नजर आईं, हालांकि तस्वीरों में उनका चेहरा ही प्रमुख रूप से दिख रहा था।

जानें उनका फिल्मी करियर

इलियाना आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने नोरा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति भी थे। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है। फिलहाल, इलियाना ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और वह अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिता रही हैं।

Exit mobile version