Site icon News1India

Kantara 2 Teaser Release: कांतारा 2 का धमाकेदार टीज़र हुआ रिलीज, खूंखार लुक से हो जाएंगे रौंगटे खड़े, खून से लथपथ ऋषभ शेट्टी 

Kantara 2 Teaser Release

Kantara 2 Teaser Release: 2022 में ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म कांतारा आई थी, यह फिल्म ब्लॉकबस्टर  हिट रही थी। अब ऋषभ शेट्टी  ने कांतारा 2 का  ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। ऋषभ शेट्टी  ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। साथ ही इस फिल्म का धांसू टीज़र भी रिलीज हो गया है।

टीज़र हुआ रिलीज

साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा का प्रीक्वल, कांतारा 2 का शानदार टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजर का टाइटल रखा गया है: कांतारा: चैप्टर 1 – ए लीजेंड। 82 सेकंड लंबे इस टीजर की शुरुआत इन प्रभावशाली शब्दों के साथ होती है, “वह पल आ गया है।” इसके बाद एक काली स्क्रीन पर जलती हुई चीजों का दृश्य दिखाई देता है। फिर बैकग्राउंड में एक धुंधली छवि में ऋषभ शेट्टी द्वारा निभाए गए शिव को मशाल के साथ जंगल में चलते हुए दिखाया गया है।

जैसे ही शिव आग की लपटों से घिर जाते हैं, एक रहस्यमय आवाज सुनाई देती है, प्रकाश! प्रकाश में सब कुछ दिखता है। लेकिन यह प्रकाश नहीं है! यह एक दृष्टि है, जो हमें अतीत, वर्तमान और भविष्य की झलक दिखाती है। क्या तुम नहीं देख सकते?

इसके बाद अंधेरे में शिव का चेहरा उभरता है। टीजर यह संकेत देता है कि इस बार कहानी कदंब राजवंश के युग में स्थापित होगी।

ऋषभ शेट्टी का खतरनाक लुक

टीजर में ऋषभ शेट्टी के खतरनाक लुक की झलक भी देखने को मिलती है। पूर्णिमा की चांदनी जब एक गुफा पर पड़ती है, तो खून से सना एक शख्स त्रिशूल लहराते हुए दिखाई देता है। गले में रुद्राक्ष की माला और लंबे, बिखरे बालों के साथ ऋषभ शेट्टी का ये भयावह रूप देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देता है।

गौरतलब है कि कांतारा का लेखन और डायरेक्टशन ऋषभ शेट्टी ने किया था, और इस फिल्म के लिए उन्हें अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। अब इस प्रीक्वल, कांतारा: चैप्टर 1 -ए लीजेंड, की रिलीज डेट का भी खुलासा हो चुका है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े : ट्रंप के आते ही खामेनेई ने छोड़ी गद्दी, इस रहस्यमयी शख्स को सौंपी गई ईरान के सुप्रीम लीडर की कुर्सी

Exit mobile version