News1India

बहन की हल्दी सेरेमनी में झूम कर नाची Rubina Dilaik इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

नई दिल्ली: छोटे पर्दे यानी टीवी सीरियल्स में अपनी कमाल की एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जानें वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के लाखो चाहने वाले हैं। रुबीना भले ही अभिनव शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंध गई हो लेकिन इससे उनकी फैन फोलोइंग में कमी नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर ये अदाकारा अपने फैंस के साथ काफी कुछ शेयर करती रहती हैं। चाहे पति के साथ वेकेशन की तस्वीरें हो या फिर कोई नया फोटोशूट हो रुबीना अक्सर अपने फैंस के साथ उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आपको बता दें, इस वायरल वीडियो में रुबीना डांस करते हुए नज़र आ रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। डांस ही तो कर रही है।

लेकिन जनाब इसकी पूरी वजह तो जान लीजिए। आपको बता दें, रुबीना दिलैक की बड़ी बहन की शादी है अब भई शादी है तो बहन तो नाचेगी ही। रुबीना बहन रोहिनी की हल्दी सेरेमनी में खूब एंजॉय करते हुए नज़र आईं। अपने इस क्लिप को शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा, एंड द मेमोरीज बिगेन फॉरएवर। इस वायरल क्लिप में रुबीना रोहिनी को चूमते हुए और बड़े प्यार से हल्दी लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ अभिनव शुक्ला दोनों बहनों को कैमरे में कैद करते हुए नज़र आ रहे हैं।

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। रुबिना और अभिनव के फैंस इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स और लाइक्स कर रहे हैं।

Exit mobile version