Site icon News1India

अभिनेत्री झरना दास के निधन पर किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Tweet

हाल ही में ओडिया फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेत्री झरना दास का कल रात निधन हो गया। झरना दास ने 1 दिसंबर की देर रात कटक के चांदनी रोड स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ओडिया फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री झरना दास के योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से ट्वीट

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से ट्वीट किया, ‘‘ ओडिया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास के निधन की जानकारी मिलने से दुखी हूं । ओडिया फिल्म उद्योग में योगदान के लिये उन्हें हमेशा याद रखा जायेगा । ’’आगे उन्होंने कहा, ‘‘ शोक संतप्त परिवार एवं उनके शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

हस्पतिवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली

झरना दास की बात करे तो ओडिया राज्य सरकार के प्रतिष्ठित ‘जयदेव पुरस्कार’ से सम्मानित झरना दास वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थीं पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेत्री 77 वर्ष की थीं।

Exit mobile version