Site icon News1India

Salman Khan: “भाईजान “के लेटेस्ट फोटोशूट पर फैंस ने किया प्रपोज, वायरल हुईं तस्वीरें

भाईजान की बात करे तो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 56 साल के हो गए हैं, लेकिन आज भी वो किसी कम उम्र के एक्टर से कम नहीं हैं। फैंस के बीच उनकी दीवानगी दिन ब दिन बढ़ते जा रही है। आज भी लड़किया भाईजान की लुक्स पर और लड़के भाईजान की बॉडी पर मरते हैं.सलमान खान का क्रेज केवल ऑडियंस में नहीं हैं बल्कि टीवी स्टार्स में भी हैं। इसका सबूत सलमान खान की हालिया पोस्ट ने दिया हैं। जिसे कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

भाईजान ने लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया

दरअसल,बात ये हैं कि सलमान खान उफ़ भाईजान ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। इन तस्वीरों पर सिर्फ फैंस का ही नहीं बल्कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी का भी दिल आ गया है।व्हाइट शर्ट में सलमान खान क्या लग रहे हैं। बेहद हॉट। इस तस्वीर को शेयर करते हुए भाईजान कैप्शन में लिखते हैं, ‘फॉर ए रेनी डे’। देखते ही देखते सलमान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई है।

संगीता बिजलानी का कमेंट

कही फैंस, सलमान खान के पोस्ट पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं कही ,उनसे शादी करने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन जिस कमेंट ने सबका ध्यान आकर्षित किया वह था संगीता बिजलानी का कमेंट। इस पोस्ट पर कमेंट में संगीता लिखती हैं, ‘एंड सो..’ इसके साथ उन्होंने फायर इमोजी भी शेयर किया है। इस फोटो पर सिंगर जस्सी गिल ने भी कमेंट में फायर इमोजी बनाया है। इसके अलावा अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, “ऑलवेज माई फेव।”

Exit mobile version