Site icon News1India

Entertainment News: सलमान ऋतिक की पहली ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने मचाया तहलका, कबीर और टाइगर को साथ देखकर फैंस हुए दीवाने

Entertainment News: बॉलीवुड के दो सबसे बड़े एक्शन हीरो सलमान खान और ऋतिक रोशन को एक साथ देखने का सपना तो कई फैंस सालों से देख रहे थे। अब ये जोड़ी बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि एक कोल्ड ड्रिंक के एड में नजर आई है। हालांकि, इस छोटे से वीडियो ने भी तहलका मचा दिया है।

जब टाइगर और कबीर एक साथ आए

इस एड में सलमान और ऋतिक एक सीक्रेट मिशन के लिए तैयार दिखते हैं। बर्फीली वादियों में फिल्माए गए इस वीडियो में जबरदस्त एक्शन और स्टाइल देखने को मिला। खास बात यह है कि इसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है, जो पहले भी सलमान के साथ ‘टाइगर ज़िंदा है’ और ऋतिक के साथ ‘बैंग बैंग’ जैसी धांसू फिल्में बना चुके हैं।

फैंस हुए खुश, बोले अब फिल्म भी आनी चाहिए

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक यूजर ने लिखा YRF स्पाई यूनिवर्स के टाइगर और कबीर को एक साथ देखना किसी ट्रीट से कम नहीं , एक और फैन ने मजाकिया अंदाज में कह भाई ये एड कम और फिल्म का ट्रेलर ज्यादा लग रहा है।

ये भी पढ़ें:-Health Tips: सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है नकली बेसन, जानें पहचानने के आसान तरीके

फैंस का सवाल ‘वॉर 2’ में दिखेगी ये जोड़ी?

अब सबसे बड़ा सवाल क्या हमें ये जोड़ी किसी फिल्म में साथ देखने को मिलेगी? अफवाहें हैं कि ऋतिक की अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ में सलमान खान कैमियो कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो फैंस की सालों की ख्वाहिश पूरी हो जाएगी। अब बस इंतजार है उस पल का, जब ये दोनों सुपरस्टार एक साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे।

Exit mobile version