Site icon News1India

Salman Khan ने पहनी ‘राम जन्मभूमि’ स्पेशल एडिशन घड़ी, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Salman Khan : सलमान खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं और अब उनकी नई फिल्म के आने की वजह से उनकी बातें और भी ज्यादा हो रही हैं। इस बीच, सलमान की घड़ी भी सुर्खियों में है, जिसे हाल ही में उन्होंने पहना। लोग जानना चाहते हैं कि इस घड़ी में ऐसा क्या खास है, तो हम आपको बताते हैं कि ये घड़ी ‘राम मंदिर’ स्पेशल एडिशन है, जो काफी महंगी है। सलमान की इस घड़ी पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

यूजर्स के कमेंट्स 

सलमान की घड़ी पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म प्रमोशन का हिस्सा हो सकता है। दूसरे यूजर ने कहा कि सलमान कभी हिंदू-मुस्लिम नहीं करते, इसे समझना चाहिए। तीसरे ने कहा कि वह एंटी हिंदू नहीं हैं, तो कुछ भी न कहें। वहीं, एक और यूजर ने टिप्पणी की कि पहले अपने दिमाग की गंदगी साफ कर लें। एक और यूजर ने लिखा, “भाई, एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे?

Salman Khan की फिल्म ‘सिकंदर’ और घड़ी की कीमत

सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ का रिलीज होने का समय पास आ गया है। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, और दर्शक इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। वहीं, सलमान की घड़ी की कीमत 34 लाख रुपए बताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं करता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या प्रदर्शन करती है, और उनकी घड़ी पर यूजर्स की राय किस दिशा में बदलती है।

Exit mobile version