Bigg Boss 18: नॉमिनेशन टास्क में हुआ बवाल, दोस्त की पीठ में घोंपा चाकू, ये कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। हाल ही में टास्क में खूब हंगामा देखने को मिला है। बिग बॉस 18 के नॉमिनेशन टास्क के दौरान करणवीर मेहरा पर कई घरवालों ने निशाना साधा।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: इन दिनों सलमान खान का मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। हाल ही में टास्क में खूब हंगामा देखने को मिला है। बिग बॉस 18 के नॉमिनेशन टास्क के दौरान करणवीर मेहरा पर कई घरवालों ने निशाना साधा। सबसे पहले रजत दलाल ने करणवीर पर साइड लेने और फेक होने का आरोप लगाया। इसके बाद चुम ने भी उन पर सवाल उठाए। इसके बाद एडिन रोज ने भी करणवीर पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके दोस्त ने ही उनकी पीठ में छुरा घोंपा है। इस बात पर करणवीर भड़क गए और दोनों के बीच जमकर बहस हुई।

खड़े किए कई सवाल 

एडिन ने करणवीर और शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती पर भी सवाल खड़े किए, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। फैंस ने एडिन को ट्रोल करते हुए कहा कि वह केवल करणवीर को टारगेट कर रही हैं ताकि उन्हें नॉमिनेट किया जा सके। सोशल मीडिया पर लोगों ने एडिन रोज को बेवकूफ बताना शुरू कर दिया है। दर्शकों का कहना है की एडीन रोज करणवीर के पीछे इसलिए पड़ी है ताकि नॉमिनेट किया जा सके।

इसे भी पढ़े : Akhilesh Yadav ने किया बड़ा खुलासा, CO के कारण संभल में भड़की हिंसा और प्राईवेट ‘बंदूक’ से 5 लोगों की गई हत्या

इससे पहले भी हुआ था हंगामा

एडिन का ये रवैया नया नहीं है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के (Bigg Boss 18) बाद से ही उन्होंने अनिवश  समेत कई घरवालों पर निशाना साधा है। इस बीच घरवालों ने 6 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर दिया है, जिनमें  कशिश, शिल्पा शिरोड़कर, करणवीर मेहरा, दिग्विजय राठी, चुम और सारा का नाम शामिल है। इनमें से कोई एक इस हफ्ते वीकेंड का वार में शो से बाहर हो सकता है।

यह भी पढ़े : Nargis Fakhri: नरगिस की बहन आलिया हुई गिरफ्तार, एक्स बॉयफ्रेंड और उसकी गर्लफ्रेंड की हत्या का लगा आरोप

Exit mobile version