Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अपने ग्रैंड फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को हो सकता है, हालांकि अभी मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसी बीच, शो की टाइमिंग को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि बिग बॉस 18 के टेलीकास्ट का समय बदलने वाला है। आइए जानते हैं कि अब यह शो किस समय प्रसारित होगा।
Bigg Boss 18 का नया टेलीकास्ट टाइम
बिग बॉस 18 में रोज़ाना नए-नए ड्रामे और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में अविनाश मिश्रा ने घर में काफी तोड़फोड़ की थी, वहीं करण वीर मेहरा और रजत दलाल के बीच भी जबरदस्त बहस हुई थी। इन घटनाओं के बीच अब शो की टाइमिंग में बदलाव की खबर की पुष्टि हो चुकी है।
पहले बिग बॉस 18 का प्रसारण रात 10 बजे होता था, लेकिन अब यह शो रात 10:30 बजे होगा। यह बदलाव 6 जनवरी से लागू होगा। दरअसल, कलर्स चैनल पर 6 जनवरी से नया शो “मन्नत” रात 10 बजे से शुरू होगा। इसके चलते बिग बॉस का प्रसारण समय रात 10:30 बजे कर दिया गया है।
यह भी पढ़े : Squid Game Season 2: लौट आया स्क्विड गेम्स… इस सीजन लेगा कितनों की जान? जानें इस दिन होगी स्ट्रीम
इस हफ्ते कौन होगा बेघर?
Bigg Boss 18 के इस हफ्ते के नॉमिनेशन में सभी मजबूत दावेदार शामिल हैं। नॉमिनेशन लिस्ट में ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, सारा अरफीन खान, विवियन डिसेना, रजत दलाल और कशिश कपूर का नाम है। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते कशिश कपूर, चाहत पांडे या सारा अरफीन खान में से किसी एक को शो से बाहर किया जा सकता है।