Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Entertainment News: क्या एक बार फिर सलमान खान निभाएंगे प्रेम का किरदार ? जाने किस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम

सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। सूरज नए अंदाज में 'प्रेम' को वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों की पिछली चार फिल्में सुपरहिट रही हैं।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
January 30, 2025
in मनोरंजन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bollywood: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं। वो चाहते हैं कि यह फिल्म ईद 2025 तक सिनेमाघरों में आ जाए। इस फिल्म के बाद सलमान अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देंगे। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है सलमान खान और फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं।

नए अंदाज में दिखेगा ‘प्रेम’

सूरज बड़जात्या ने सलमान खान के साथ कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें सलमान ने ‘प्रेम’ का किरदार निभाया था। सूरज अब एक बार फिर सलमान के साथ फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सूरज ने इस खबर को कंफर्म किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है और इसमें थोड़ा वक्त लगेगा।

RELATED POSTS

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

November 12, 2025
बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

November 7, 2025

सूरज ने कहा, हां, मैं सलमान के साथ फिल्म बना रहा हूं, लेकिन हमें यह मानना पड़ेगा कि अब उनकी उम्र बढ़ चुकी है। इसलिए मुझे एक नया ‘प्रेम’ बनाना होगा, जो उनकी उम्र के हिसाब से उन पर अच्छा लगे।

उन्होंने आगे कहा, अब वो पहले जैसी चीजें नहीं कर सकते। इसलिए मैं ऐसा ‘प्रेम’ बनाना चाहता हूं, जो उनकी उम्र के हिसाब से सूट करे, लेकिन उसमें वही मजाक, वही मस्ती और वही पारिवारिक अहसास हो, जिसके लिए हमारी फिल्में जानी जाती हैं।

‘हम आपके हैं कौन’ (1994)

इस फिल्म ने उस दौर में सबसे ज्यादा कमाई की थी और इसके गाने आज भी शादियों में बजते हैं।

‘हम साथ साथ हैं’ (1999)

मल्टी स्टारर यह फिल्म पारिवारिक माहौल को दिखाने के लिए जानी जाती है। इसमें सलमान का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया था।

‘प्रेम रतन धन पायो’ (2015)

16 साल के ब्रेक के बाद आई इस फिल्म ने फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया था और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

मजेदार बात यह है कि इन सभी फिल्मों में सलमान का नाम ‘प्रेम’ ही रहा है। अब सूरज फिर से सलमान को ‘प्रेम’ के किरदार में वापस ला रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी सलमान और सूरज अपनी 100% सक्सेस रेट को बनाए रख पाएंगे या नहीं।

सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। सूरज नए अंदाज में ‘प्रेम’ को वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों की पिछली चार फिल्में सुपरहिट रही हैं। अब देखना है कि इस बार भी यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है या नहीं।

Tags: Salman Khansuraj badjatya
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

by Sangeeta Sharma
November 12, 2025

सलमान खान के पॉपुलर ‘द बैंग टूर’ का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ, लेकिन इस बार कुछ ऐसा दिखा जिसने फैंस...

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

by Sangeeta Sharma
November 7, 2025

साल 2026 बॉलीवुड के लिए जबरदस्त एक्शन फिल्मों का साल साबित होने वाला है। इस साल सिनेमा के तीन बड़े...

Court Notice: क्यों सलमान खान और किस पान मसाला कंपनी को कोर्ट का जारी हुआ नोटिस, कौन से विज्ञापन पर कब देना होगा जवाब

Court Notice: क्यों सलमान खान और किस पान मसाला कंपनी को कोर्ट का जारी हुआ नोटिस, कौन से विज्ञापन पर कब देना होगा जवाब

by SYED BUSHRA
November 5, 2025

Court Notice Over Misleading Advertisement: राजस्थान के कोटा उपभोक्ता न्यायालय में पान मसाला विज्ञापन को लेकर एक बार फिर बड़ा...

Salman Khan

Salman Khan : पान मसाला एड छिड़ा विवाद, सलमान खान फंसे कानूनी पचड़े में पड़े सलमान खान 

by Gulshan
November 5, 2025

Salman Khan : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। फिल्मों के साथ ही...

उसने लाठियां उठाईं… जब शाहरुख खान ने ‘करण अर्जुन’ के सेट पर लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों की जमकर की पिटाई

उसने लाठियां उठाईं… जब शाहरुख खान ने ‘करण अर्जुन’ के सेट पर लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों की जमकर की पिटाई

by Swati Chaudhary
November 2, 2025

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख...

Next Post
Mahakumbh Fire

महाकुंभ में फिर लगी भीषण आग, सेक्टर-22 में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

अब पाकिस्तानी दूल्हे की Rakhi Sawant बनेंगी दुल्हनिया, इस्लामिक रीति-रिवाज से करेंगी शादी और यहां मनाएंगी हनीमून

अब पाकिस्तानी दूल्हे की Rakhi Sawant बनेंगी दुल्हनिया, इस्लामिक रीति-रिवाज से करेंगी शादी और यहां मनाएंगी हनीमून

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version