Site icon News1India

सामंथा की 10वीं की मार्कशीट ने उड़ाए सबके होश, वायरल पोस्ट में मैथ्स के मार्क्स देख चकरा जाएगा दिमाग

Samantha 10th Marksheet

Samantha 10th Marksheet : सोशल मीडिया पर उनकी 10वीं कक्षा की मार्कशीट की कुछ तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उनके शानदार नतीजे देख लोग दंग रह गए हैं। सामंथा ने दसवीं की परीक्षा में सभी विषयों में बेहतरीन अंक हासिल किए थे। खास बात यह है कि जहां ज़्यादातर छात्रों को गणित से डर लगता है, वहीं सामंथा ने इस विषय में पूरे 100 अंक हासिल किए थे। उनकी यह पुरानी मार्कशीट देखकर फैन्स उन्हें अब ‘टॉपर’ कहकर पुकार रहे हैं। खुद सामंथा ने भी जब यह मार्कशीट फिर से वायरल होते देखी, तो मज़ाकिया अंदाज़ में ट्वीट किया – “हा हा… फिर से वायरल हो गई।”

वयरल हुआ सामंथा का 10वीं का रिज़ल्ट

एक्ट्रेस का यह रिपोर्ट कार्ड सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इसे देखकर उनकी स्कूली उपलब्धियों की भी तारीफ कर रहे हैं। यह साफ दिखाता है कि सामंथा न केवल अभिनय में माहिर हैं, बल्कि पढ़ाई में भी काफी होशियार रही हैं। सभी विषयों में 80 से ऊपर अंक लाकर उन्होंने यह साबित किया कि मेहनत और लगन से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है।

https://x.com/Ragalahari/status/1266378257722740736/photo/1

वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा ने साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा और वेब सीरीज़ में भी अपनी खास जगह बनाई है। वे फिलहाल चर्चित इंटरनेशनल सीरीज़ ‘सिटाडेल’ में व्यस्त हैं और जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म ‘खुशी’ में भी नजर आने वाली हैं। उनकी यह बहुपक्षीय प्रतिभा फैंस को लगातार प्रभावित कर रही है।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पंचायत…

Exit mobile version