Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. 14 जून को एक्ट्रेस की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या की थी. इस घटना के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. वहीं सोशल मीडिया पर उनकी जिंदगी और परेशानियों को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।
अलग-अलग दावे सामने आए
संचिता उगले की मौत के बाद कई लोग अलग-अलग वजहों की चर्चा कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि वह मानसिक तनाव से गुजर रही थीं, जबकि कुछ लोग काम के दबाव को लेकर बातें कर रहे हैं. अब इसी बीच एक्ट्रेस और उनके डॉक्टर के बीच हुई बातचीत की चैट सामने आई है।
डॉक्टर से बातचीत हुई वायरल
सोशल मीडिया पर सामने आई इस चैट में संचिता अपनी परेशानियों के बारे में डॉक्टर से बात करती नजर आ रही हैं. बातचीत में डॉक्टर उन्हें भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच रखने की सलाह देते हैं. इसके बाद एक्ट्रेस अपनी मानसिक स्थिति और परेशानियों के बारे में खुलकर बात करती हैं।
संचिता ने बताई अपनी परेशानी
चैट में संचिता कहती हैं कि उन्हें लग रहा है कि उनके दिमाग में कोई गंभीर समस्या हो गई है. उन्होंने बताया कि उनका ध्यान कमजोर हो गया है और वह लोगों की बातों पर पहले की तरह ध्यान नहीं दे पा रही हैं. उन्हें कई चीजें समझने और सुनने में परेशानी महसूस हो रही थी।
कई महीनों से थीं परेशान
बातचीत में यह भी सामने आता है कि संचिता काफी समय से परेशान चल रही थीं. डॉक्टर ने उन्हें ऑनलाइन क्लास लेने और खुद को व्यस्त रखने की सलाह दी. डॉक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर वह कभी भी उनसे फोन या मैसेज के जरिए बात कर सकती हैं।
बेहतर महसूस नहीं कर रही थीं
डॉक्टर की सलाह के बाद भी संचिता ने कहा कि वह अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह कहीं खो गई हैं और खुद को पहले जैसा महसूस नहीं कर पा रही हैं. इस दौरान डॉक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाने की कोशिश की और बेहतर जिंदगी की ओर लौटने के लिए प्रोत्साहित किया।
जांच और चर्चा जारी
संचिता उगले के निधन के बाद उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. सामने आई चैट के बाद लोग उनकी मानसिक स्थिति को लेकर चर्चा कर रहे हैं. हालांकि पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।
