Site icon News1India

Sania-Shoaib: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक जल्द लेने वाले हैं तलाक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस की वजह से पति ने दिया धोखा

आजकल भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और उनके पति ,पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों पति पत्नी जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। लेकिन अभी तक न ही तो सानिया की ओर से और न ही शोएब की तरफ से तलाक की खबरों पर कोई रिएक्शन आया है।

दोनों पति पत्नी जल्द ही तलाक लेने वाले हैं

लेकिन, दोनों के तलाक का दावा किया जा रहा है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सानिया मिर्जा औरं शोएब मलिक के अलग होने की वजह पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर हैं। इतना ही नहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को धोखा दिया है। जी बिलकुल सही सुना आपने, धोखा जितना छोटा शब्द है उतना ही बड़ा इसका दर्द है, कहा जा रहा है कि सानिया मिर्जा को भनक लग गई थी कि शोएब मलिक उन्हें धोखा दे रहे हैं। लेकिन अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

आयशा उमर कौन हैं?

लेकिन, जब से धोखा देने की खबर सामने आ रही है तब से सब लोग जानना चाहते है कि आखिर ये पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर कौन हैं? तो चलिए हम आपको बताते है. पाकिस्तान में लाहौर की आयशा उमर, एक पाकिस्तानी अभिनेत्री और यूट्यूबर हैं। आयशा को आपने पाकिस्तानी सीरियल ‘जिंदगी गुलजार है’ में देखा होगा। जी हाँ आप जो सोच रहे है वो वही है. शोएब मलिक और आयशा की मुलाकात साल 2021 में एक फोटोशूट में हुई थी। इतना ही नहीं इस बोल्ड फोटोशूट के बारे में बात करते हुए मलिक ने एक इंटरव्यू में आयशा की तारीफ भी की थी।

Exit mobile version