Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Sapna Choudhary: सपना के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप तय किए गए, क्यों

Sapna Choudhary: सपना के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप तय किए गए, क्यों किया हजारों दर्शकों ने हंगामा?

सपना चौधरी उत्तरी भारत का एक जाना- पहचाना नाम है,सपना पेशे से एक सिंगर और डांसर है सपना की वजह से ही हरयाणवी गानो का क्रेज हर जगह हो गया। एक समय था जब हरियाणवी गाने केवल हरियाणा में सुने जाते थे ,पर आज ये गाने हर जगह बजते है,हरियाणवी गानो को फेमस करने वाली सपना आज इतनी फेमस हो चुकी है की उन्हें फिल्मो में भी काम मिलना शुरू हो गया है। अपने टुमको से पागल बनाने वाली सपना चौधरी आये दिन सुर्खियों में रहती है ,बच्चा हो या बूढ़ा हर कोई सपना की एक झलक पाने को बेकाबू होता है ,अपने ठुमको से उन्होंने सभी को दीवाना कर रखा है। आपके घर में भी कोई न कोई सपना का दीवाना तो जरूर होगा ही।

Sapna Choudhary पर धोखाधड़ी का केस दर्ज,

पर क्या आपको पता है कि लोगो के दिलो पर राज़ करने वाली सपना पर धोखाधड़ी का आरोप लगा हैं. लखनऊ में अदालत ने सपना चौधरी और चार और आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में आरोप तय कर दिए हैं। हाल फ़िलहाल की जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी की अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत आरोप तय किए हैं। सुनवाई के समय चौधरी और अन्य आरोपी कोर्ट में मौजूद थे। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 12 दिसंबर तय की है।

केस दर्ज क्यों हुआ?

दरअसल बात ये कि सपना चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने शो के लिए पैसे तो ले लिए लेकिन वो इस शो के लिए नहीं पहुंचीं. जिसके बाद आयजकों ने सपना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला लखनऊ स्थित आशियाना थाना में दर्ज करवाया. ये मामला 13 अक्टूबर 2018 का है.सपना का ये शो दोपहर 3 से रात 10 बजे तक चलना था. लेकिन सपना इस शो में नहीं पहुंची. सपना को देखने आए हजारों दर्शकों ने इस बात को लेकर हंगामा किया.

Exit mobile version