Site icon News1India

Sara Ali Khan: कौन हैं सारा के साथ ये मिस्ट्री मैन, यूजर्स बोले- चेहरा तो दिखाओं…

बॉलीवुड की अभिनेत्री सारा अली खान हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। सारा अपनी फिल्मों के अलावा लव लाइफ के लिए भी चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों पहले सारा और कार्तिक आर्यन का नाम जुड़ा था साथ ही दोनों के अफेयर के खूब चर्चे थे। फिर उसके बाद बीच में खबरें आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन अब एक बार फिर सारा का नाम कार्तिक के साथ जोड़ा जा रहा है।

मिस्ट्री मैन के साथ सारा चिल करते नजर आ रही हैं

हाल ही में सारा खान ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सारा के साथ एक लड़का नजर आ रहा है, जो कि जैकेट और हुड लगाए हुए है। इस मिस्ट्री मैन के साथ सारा चिल करते नजर आ रही हैं। सारा की इस पोस्ट ने फैंस को भी कन्फ्यूज कर दिया हैं कि आखिर ये शख्स है कौन।

आखिर ये शख्स है कौन।

सारा खान की इस तस्वीर में सिल्वर जैकेट पहने हुए मस्ती से पोज दे रही हैं। साथ ही सारा ने सनग्लासेज से अपने इस लुक को पूरा किया है। लेकिन सारा के आगे खड़े मिस्ट्री मैन ने अपना चेहरा ढंक रखा है। सारा के साथ इस शख्स को लेकर लोग खूब बातें कर रहे हैं। 
साथ ही फैंस सारा के साथ मिस्ट्री मैन को देखकर ये जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर वो आदमी कौन हैं। कई लोग कयास लगा रहे हैं कि ये आदमी इब्राहिम अली है तो कोई कह रहा है कि ये कार्तिक आर्यन हैं।तो आप बताइये कि ये सारा के साथ ये मिस्ट्री मैन हैं कौन?

Exit mobile version