Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
साउथ सुपरस्टार Allu Arjun की दरियादिली देख फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

साउथ सुपरस्टार Allu Arjun की दरियादिली देख फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

आपने बॉलीवुड के कई एक्टर्स के बारे में दान देने या किसी की मदद करने के बारे में जरूर सुना होगा। इसमे ज्यादातर बड़े सेलेब्स के नाम सुनने को मिलते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ? दान देने या किसी की मदद करने में साउथ फिल्मों के एक्टर्स भी पीछे नहीं हैं।

चलिए बताते हैं आपको इसी से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में। पुष्पा, पुष्पा राज मैं झुकेगा नहीं साला। ये डॉयलॉग सुनकर आप समझ ही गए होंगे की हम किस साउथ अभिनेता की बात करने जा रहे हैं। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) साउथ फिल्मों का जाना-माना नाम है। उनका अपना एक अलग ही रुतबा है।

फिल्मों में दरियादिली दिखाने वाला साउथ का ये अभिनेता असल जिंदगी में भी दिल का बहुत बड़ा है। हाल ही में अल्लू अर्जुन को जब ये पता चला कि उनके एक फैन के पिता की तबीयत खराब है तो ये सुनकर उनसे रहा नहीं गया। पुष्पा स्टार ने अपने फैन की पूरी कमाई का जिम्मा उठा लिया। आपको बता दें इस बात की जानकारी उनके एक फैन पेज पर शेयर की गई है। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन को काफी लोग फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से एक फैन पेज भी बना हुआ है।

एक्टर की इस दरियादिली को उनके एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, अपने एक फैन की समस्या के बारे में सुनने के बाद भगवान समान अल्लू अर्जुन ने अपनी टीम के साथ मिलकर फैन की हर संभव मदद की। आपको बेशुमार प्यार अन्ना।

वहीं बात अगर अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्मों के बारे में करें तो, सुपरहिट फिल्म पुष्पा के सीक्वल में भी वह इसी साल नज़र आएंगे।

Exit mobile version