Site icon News1India

Selena Gomez: Selena Gomez ने बॉयफ्रेंड संग रचाई सगाई, किया शादी का ऐलान, जानें कौन है मंगेतर ?  

Selena Gomez

Selena Gomez: दुनियाभर में फेमस सिंगर सेलेना गोमेज अपने हमसफर के साथ ज़िंदगी की नई शुरुआत करने जा रही है। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर खुलासा कर दिया है। जब से उनके बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको ने उन्हें इंगेजमेंट रिंग पहनाई तब से सेलेना की खुशी का ठिकाना नहीं है। सेलेना ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए बताया की हमेशा के लिए अब शुरू।

सेलेना ने किया खुलासा

सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लैंको ने 12 दिसंबर 2024 को अपनी सगाई की घोषणा की है। सेलेना ने इंस्टाग्राम पर अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए एक पोस्ट साझा की, जिसके बाद से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। उनकी करीबी दोस्त टेलर स्विफ्ट ने कहा है कि कि वह शादी में फ्लावर गर्ल बनेंगी। जेनिफर एनिस्टन और कार्डी बी सहित कई हस्तियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

बेनी ब्लैंको से रचाई सगाई

सेलेना (32) और बेनी (36) के रिश्ते की चर्चा 2023 में शुरू हुई थी, जब दोनों को अक्सर साथ देखा गया और उन्होंने एक-दूसरे के साथ तस्वीर साझा कीं। बेनी ब्लैंको, जिनका पूरा नाम बेंजामिन जोसेफ लेविन है, का जन्म 8 मार्च 1988 को अमेरिका में हुआ था। वह एक फेमस रिकॉर्ड प्रोड्यूसर, सॉन्ग राइटर और लेखक हैं। जून 2023 से सेलेना और बेनी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : ED Sheeran India Tour 2025: चंद सेकंड में बिके सारे टिकट, जानें कब और कहां होगा एड शीरन का कॉन्सर्ट

मार्च 2024 में, सेलेना ने मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में परफॉर्म किया था, जहां उन्होंने एक अनाथालय का दौरा किया था और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान से मुलाकात की थी।

इसे भी  पढ़े : Pushpa 2 Box Office Collection: एक हफ्ते में कई फिल्मों को चटाई धूल, तोड़े सभी रिकार्ड, जाने टोटल कलेक्शन

Exit mobile version