Site icon News1India

Independence Day 2026: शाहरुख खान ने तिरंगे के साथ अपने फैन्स को बधाई,बोले- भारतीय होने पर गर्व

Shah Rukh Khan: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर की। तस्वीर में अभिनेता सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए, जबकि बैकग्राउंड में तिरंगे के तीनों रंग दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के जरिए उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और भारत की विविधता की तारीफ की।

शाहरुख ने लिखा कि भारतीय होने में कुछ खास बात है। देश के अलग-अलग रंग, विविधताएं, जोश और खुद से बड़ी किसी चीज का हिस्सा होने का एहसास भारत को खास बनाता है।

बोले- भारतीय होने पर गर्व है

अभिनेता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें हमेशा अपनी चीजों की कद्र करनी चाहिए और देश को गौरवान्वित करने के लिए अपना छोटा सा योगदान देना चाहिए। उन्होंने भारतीय होने पर गर्व जताते हुए पोस्ट के अंत में ‘जय हिंद’ लिखा।

स्वतंत्रता सेनानी थे शाहरुख के पिता

शाहरुख खान के पिता स्वतंत्रता सेनानी थे। अभिनेता ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता आजादी से पहले भारत की राजनीति से जुड़े हुए थे और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े लोगों के संपर्क में रहे थे।

‘किंग’ को लेकर उत्साहित हैं फैंस

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अब फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों की सफलता के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ‘किंग’ को 2026 में रिलीज किए जाने की तैयारी है।

Exit mobile version