Site icon News1India

King Release: क्या शाहरुख ख़ान की “किंग” की रिलीज़ डेट बढ़ा दी गई आगे? जानिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बतायी ये बात

King Release: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसकी रिलीज में देरी की खबरें आई थीं, लेकिन अब खुद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

सिद्धार्थ आनंद का बड़ा खुलासा

पिछले कुछ दिनों से अफवाहें थीं कि ‘किंग’ की शूटिंग मई की बजाय अब जून में शुरू होगी, जिससे फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है। लेकिन शुक्रवार को सिद्धार्थ आनंद ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि फिल्म की शूटिंग तय कार्यक्रम के अनुसार मई में ही शुरू होगी। उन्होंने बताया कि शूटिंग का पूरा प्लान पहले ही बना लिया गया था और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्या होगी फिल्म की कहानी

‘किंग’ की कहानी एक डॉन पर आधारित बताई जा रही है, जो एक लड़की का गुरु बनता है। इस फिल्म में शाहरुख खान डॉन की भूमिका निभाएंगे, जबकि सुहाना खान उनकी शिष्या के रूप में नजर आएंगी। वहीं, अभिषेक बच्चन फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है, क्योंकि इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस भी होंगे, जो दर्शकों को रोमांच से भर देंगे।

शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद की दूसरी फिल्म

‘किंग’ शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने ‘पठान’ में साथ काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म का पहला शेड्यूल मई 2025 में पूरा होने की उम्मीद है और इसमें 30% शूटिंग हो जाएगी। इसके बाद फिल्म की आगे की शूटिंग भारत और यूरोप में होगी।

डायलॉग्स और पटकथा पर तेजी से काम

फिल्म के संवाद मशहूर लेखक अब्बास टायरवाला लिख रहे हैं। उन्होंने ‘वॉर 2’ के लिए भी काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘किंग’ के डायलॉग्स का पहला ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और जल्द ही शूटिंग शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें:-Women’s Day 2025: बतौर महिला आप किन विशेष सरकारी योजनाओं का उठा सकती हैं लाभ, जानिए कैसे करें आवेदन

कब होगी किंग रिलीज

फिल्म की रिलीज को लेकर कहा जा रहा है कि यह 2026 के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। हालांकि, आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है। लेकिन एक बात तय है कि शाहरुख खान की यह फिल्म उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी।

Exit mobile version