News1India

Shah Rukh Khan की लाडली Suhana Khan ने व्हाइट बिकिनी में फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी!

नई दिल्ली: पापा शाहरूख खान की तरह ही उनकी लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) भी जानती है कि ख़बरों में कैसे बने रहना है। इतना ही नहीं बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस की लिस्ट में इन दिनों सुहाना खान टॉप पर चल रही हैं। उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें इंटरनेट सेंसेशन भी कहा जाने लगा है।

सोशल मीडिया पर सुहाना खान के फोटोज और वीडियोज आते ही काफी तेजी से वायरल होते हैं। सुहाना अपने हॉट लुक और दिलकश अदाओं के चलते अक्सर अट्रैक्शन क्रिएट करती रहती हैं। एक बार सोशल मीडिया पर किंग खान की लाडली सुहाना ने खलबली मचा दी है।

https://twitter.com/BeingSuhanaKhan/status/1651427807862431744?s=20

जी हां इस बार व्हाइट बिकिनी में ये आने वाली अदाकारा काफी बोल्ड नज़र आईं। समुद्र के किनारे लहरों को निहारते हुए सुहाना अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट करते हुए दिखीं। इंटरनेट पर उनकी इन फोटोज को देखकर हाई बज बना हुआ है। आपको बता दें ये वायरल तस्वीरें सुहाना के एक फैन पेज ने ट्विटर पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में पठान की बेटी व्हाइट बिकिनी में बेहद बोल्ड दिखाई दे रही हैं। फोटो देख ऐसा लग रहा है जैसे गहरे दरिया के बीच उनका कुछ खो गया है जिसे ढूंढने की वह कोशिश कर रही हैं। बैक पोज में सुहाना की टोंड बॉडी साफ नज़र आ रही हैं। इन वायरल तस्वीरों को देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये तस्वीरें सुहाना के किसी बीच वेकेशन की है।

सोशल साइट्स पर नेटिजन्स सुहाना खान की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट और लाइक्स कर रहे हैं तो वही कुछ यूजर्स को उनका ये अंदाज रास नहीं आ रहा है जिसके चलते वे सुहाना खान को ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें, सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ऑर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

 

Exit mobile version