Site icon News1India

बेटी की शादी में गाना गाते दिखे शैलेश लोढ़ा, वायरल वीडियो देख फैंस ने पूछा- ‘जेठालाल कहां हैं?’

Shailesh Lodha Daughter Wedding: टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभा चुके शैलेश लोढ़ा इन दिनों अपनी बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी को लेकर चर्चा में हैं। शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शैलेश अपनी बेटी की शादी में लाइव बैंड के साथ गाना गाते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

मुंबई में हुआ निजी समारोह

स्वरा लोढ़ा की शादी मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में संपन्न हुई। इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में शैलेश लोढ़ा बेहद खुश नजर आए। शादी में मशहूर कव्वाली गायक काइफी और हमजा शबरी ने भी अपनी प्रस्तुति देकर माहौल को यादगार बना दिया।

कौन हैं स्वरा लोढ़ा?

स्वरा लोढ़ा ने अभिनय की दुनिया से दूरी बनाई है। वह एक प्रोफेशनल राइटर हैं और अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर एक किताब भी लिख चुकी हैं। डॉ. स्वाति लोढ़ा मैनेजमेंट एक्सपर्ट, मोटिवेशनल स्पीकर और लेखिका के रूप में जानी जाती हैं।

फैंस ने पूछे दिलीप जोशी को लेकर सवाल

शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई फैंस ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि समारोह में दिलीप जोशी भी होने चाहिए थे। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “जेठालाल कहां हैं?”

क्यों छोड़ा था ‘तारक मेहता’?

शैलेश लोढ़ा ने वर्ष 2022 में करीब 14 साल तक शो का हिस्सा रहने के बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ दिया था। अभिनेता ने बाद में एक इंटरव्यू में बताया था कि निर्माता असित कुमार मोदी के साथ विवाद और पेशेवर मतभेदों के कारण उन्होंने शो से अलग होने का फैसला लिया। उनके अनुसार, दूसरे प्रोजेक्ट से जुड़ने के दौरान हुई बातचीत से वह आहत हुए थे। इसके बाद उन्होंने नए अवसरों की ओर कदम बढ़ाया। हाल ही में वह टीवी शो ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ में एडवोकेट रमेश पटेल की भूमिका निभाते नजर आए थे।

Exit mobile version