Site icon News1India

श्रद्धा कपूर की पर्सनालिटी का चौंकाने वाला सच, पिता शक्ति कपूर ने किए बड़े खुलासे

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर ने 2024 में धमाकेदार वापसी करते हुए अपनी फिल्म स्त्री 2’से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इस फिल्म ने 857.15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। श्रद्धा की एक्टिंग और उनकी मासूमियत के फैंस हमेशा से कायल रहे हैं।

पापा शक्ति कपूर ने किए मजेदार खुलासे

श्रद्धा कपूर के पापा और जाने-माने एक्टर शक्ति कपूर ने अपनी बेटी के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर की है। उन्होंने श्रद्धा को थोड़ी जिद्दी, मूडी और सनकी बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वह बहुत प्यारी और जल्दी मान जाने वाली लड़की हैं।

श्रद्धा कपूर से पंगा लेना पड़ेगा महंगा

श्रद्धा को नाना-दादी और मौसियों ने पाला है। वह सभी की फेवरेट रही हैं, शायद इसीलिए वह थोड़ी जिद्दी हो गई हैं। लेकिन वह मुश्किल लड़की नहीं है।उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि श्रद्धा से पंगा लेना महंगा पड़ सकता है।

मूड खराब हुआ तो बंद हो जाता है दरवाजा

शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में श्रद्धा की एक मजेदार आदत का खुलासा किया था।अगर श्रद्धा का मूड खराब हो जाए, तो वह खुद को कमरे में बंद कर लेती हैं और कई घंटों तक बाहर नहीं आतीं।इससे पता चलता है कि श्रद्धा को स्पेस और शांति पसंद है।

बिंदास और खर्चीली श्रद्धा

श्रद्धा कपूर सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं, ऑफस्क्रीन भी दिलचस्प हैं।शक्ति कपूर ने हंसते हुए बताया कि श्रद्धा खर्च करने में काफी दरियादिल हैं। वह 70 रुपये के हैमबर्गर के लिए 100 रुपये की टिप दे देती हैं। उसे मोलभाव करना पसंद नहीं है।इससे उनकी फ्रेंडली और उदार पर्सनालिटी झलकती है।

फैंस की फेवरेट स्टार

श्रद्धा कपूर अपनी सादगी और चुलबुलेपन के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने और खुशियां बांटने में यकीन रखती हैं। श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी दमदार एक्टिंग और मजेदार पर्सनैलिटी उन्हें बॉलीवुड की मोस्ट लव्ड एक्ट्रेस बनाती हैं।

Exit mobile version