Entertainment news : क्या हैं 3 इडियट्स फेम शरमन जोशी का कनेक्शन आइकॉनिक विलेन प्रेम चोपड़ा से

शरमन जोशी न सिर्फ एक टैलेंटेड एक्टर हैं, बल्कि वो प्रेम चोपड़ा जैसे लीजेंड के दामाद भी हैं। उनका फिल्मी सफर और पारिवारिक पृष्ठभूमि उन्हें बॉलीवुड का एक खास चेहरा बनाते हैं।

Sharman Joshi: बॉलीवुड में जब भी खलनायकों की बात होती है, तो प्रेम चोपड़ा का नाम सबसे पहले जहन में आता है। 60 से 70 के दशक में उन्होंने फिल्मों में जो डर और रौब दिखाया, उसे दर्शक आज भी नहीं भूल पाए हैं। लगभग 60 साल लंबे करियर में उन्होंने 380 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दिग्गज अभिनेता, प्रेम चोपड़ा, एक और मशहूर अभिनेता के ससुर हैं? जी हां, उनके दामाद हैं ‘3 इडियट्स’ फेम शरमन जोशी।

कम उम्र में की शादी

प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा ने बहुत ही कम उम्र में अभिनेता शरमन जोशी से शादी कर ली थी। शरमन की फैमिली भी पूरी तरह से फिल्म और थिएटर से जुड़ी रही है। 15 जून 2000 को जब शरमन केवल 21 साल के थे, तब उन्होंने प्रेरणा से शादी कर ली। अब यह कपल तीन बच्चों के माता-पिता हैं,एक बेटी ख्याना और जुड़वां बेटे वार्यन और विहान।

फिल्मी दुनिया से गहरा नाता

शरमन जोशी का जन्म 28 अप्रैल 1979 को नागपुर में हुआ था। उनके पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर के जाने-माने कलाकार थे। खास बात ये है कि उनके पिता ने फिल्म ‘शोले’ में ठाकुर के बेटे की छोटी-सी लेकिन अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी हत्या गब्बर सिंह कर देता है। यहीं से ठाकुर की बदले की कहानी शुरू होती है।

शरमन की बहन मानसी जोशी रॉय भी टीवी और फिल्मों की दुनिया में एक्टिव हैं और उनकी शादी एक्टर रोहित रॉय से हुई है। उनके परिवार में कई और भी नामी कलाकार हैं जैसे उनके चाचा प्रवीण जोशी, चाची सरिता जोशी और चचेरी बहनें केतकी दवे, पूर्बी जोशी और पूनम जोशी all थिएटर और टीवी की दुनिया के जाने-माने नाम हैं।

करियर में कई यादगार फिल्में

शरमन जोशी ने साल 1999 में फिल्म ‘गॉडमदर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2001 में ‘लज्जा’ में रेखा के बेटे का किरदार निभाया। इसके बाद उनकी झोली में आईं ‘रंग दे बसंती’, ‘गोलमाल’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘ढोल’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी सुपरहिट फिल्में। इन फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई, लेकिन बावजूद इसके, उनकी कोई सोलो फिल्म बड़ी हिट नहीं रही।

Exit mobile version