Site icon News1India

Shefali Jariwala Death : आईए जानते हैं ,40 की उम्र के बाद महिलाओं को किस बीमारी का बढ़ जाता है ख़तरा

Shefali Jariwala death due to heart attack

Shefali Jariwala death due to heart attack टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया। हार्ट अटैक से हुई मौत ने 40 पार महिलाओं की सेहत पर चिंता बढ़ा दी है।पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव,पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला बीते 15 सालों से मिर्गी की बीमारी से जूझ रही थीं। शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। उनकी डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के कूपर हॉस्पिटल भेजा गया है। अस्पताल के बाहर उनके पति पराग त्यागी काफी दुखी नजर आए।

कार्डियक अरेस्ट से गई जान, महिलाओं में बढ़ रहा खतरा

शेफाली की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो 40 साल के बाद महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता है। इसका कारण है तनाव, कामकाज का बोझ, पारिवारिक जिम्मेदारियां, हार्मोन में बदलाव और असंतुलित जीवनशैली। बाहर से सेहतमंद दिखने वाले लोग भी नींद की कमी, मानसिक तनाव और छुपी बीमारियों की वजह से अचानक कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो सकते हैं।

महिलाओं में दिल की बीमारियों के अलग लक्षण

महिलाओं में हृदय रोग के लक्षण अक्सर थकान, सांस लेने में दिक्कत, चक्कर या पेट दर्द के रूप में सामने आते हैं। ये लक्षण आम तौर पर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं क्योंकि वो पुरुषों की तरह सीने में तेज दर्द नहीं बताते। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि 40 की उम्र के बाद नियमित चेकअप, व्यायाम, संतुलित भोजन और तनाव कम करना बेहद जरूरी है।

कांटा लगा से मिली थी जबरदस्त पॉपुलैरिटी

2002 में आए म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से शेफाली को रातों-रात पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया और खूब तारीफें बटोरीं। 2014 में उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की, और दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया।

इंडस्ट्री और फैंस को लगा झटका

शेफाली की अचानक मौत की खबर ने उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी फिटनेस और मुस्कराता चेहरा सोशल मीडिया पर हमेशा नजर आता था, जिससे उनके जाने की खबर और भी चौंकाने वाली लगी।

कम समय में बनाई गहरी पहचान

शेफाली ने ज्यादा फिल्में तो नहीं कीं, लेकिन उन्होंने म्यूजिक वीडियो और टीवी शोज़ के जरिए जो पहचान बनाई, वो यादगार रहेगी। ‘कांटा लगा’ गाना आज भी उन्हें पहचान दिलाता है।

शेफाली जरीवाला का अचानक यूं चले जाना सभी के लिए बहुत बड़ा झटका है। वो सिर्फ एक अदाकारा नहीं, बल्कि एक पॉजिटिव और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी भी थीं। उनकी मुस्कान और जिंदादिली हमेशा लोगों के दिलों में बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर:यह लेख मीडिया रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सामान्य जानकारी पर आधारित है। News1India इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। पाठक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विशेषज्ञ की राय लें।

Exit mobile version