शहनाज गिल अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहने वाली शहनाज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। आज शहनाज़ गिल को कौन नहीं जानता हैं। पंजाब की केटरीना कैफ यानि शहनाज़ गिल का नाम तो आपने अक्सर सुना ही होगा। शहनाज़ गिल ‘बिग बॉस’ 13 ‘ की पॉपुलर सेलिब्रिटी थी। टीवी के पॉपुलर शो में शहनाज की खूबसूरती और अदाओं ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। पर जिस शहनाज़ को लोग इतना पसंद करते हैं आज उन्ही के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है।

दिवाली से पहले मारने की धमकी
अभिनेत्री के पिता संतोक सिंह सुख को विदेशी नंबर से फोन कर कुछ युवकों ने दिवाली से पहले मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले युवकों ने गालियां देने के बाद अभिनेत्री के पिता से कहा कि वह दिवाली से पहले उनको घर में घुस कर मारेंगे। इस सिलसिले में संतोक ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है।

बाइक सवार व्यक्तियों ने हमला किया
इससे पहले भी संतोक सिंह को जान से मारने की कोशिश की जा चुकी है। शहनाज के पिता साल 2021 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल होने के बाद 25 दिसंबर को संतोक पर दो अनजान बाइक सवार व्यक्तियों ने हमला किया था। इन लोगों ने अभिनेत्री के पिता पर गोली चलाई थी। अमृतसर में हुए इस हादसे में संतोक बाल-बाल बच गए थे।