Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मैदान पर सिंगर Arijit Singh ने छुए Mahendra Singh Dhoni के पैर सोशल मीडिया पर भावुक हुए लोग

मैदान पर सिंगर Arijit Singh ने छुए Mahendra Singh Dhoni के पैर सोशल मीडिया पर भावुक हुए लोग

नई दिल्ली: IPL 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस लीग के पहले ही मैच में काफी कुछ शानदार देखने को मिला। पहला मुकाबला भले ही एम.एस धोनी हार गए हों लेकिन IPL के इस सीजन की शुरुआत में पहली बार कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे सभी धोनी फैंस की आंखें भर आई।

क्रिकेट के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नाम कई बड़े रिकार्ड्स हैं। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस खिलाड़ी को काफी पसंद किया जाता है। धोनी को लेकर ही IPL के इस सीजन में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सभी का दिल जीत लिया।

चैन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबले से पहले इस सीजन की ग्रैंड ओपनिंग हुई जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया।

इस दौरान एक ऐसा नजारा भी देखने को मिला जिसने इस IPL की शुरुआत को चार चांद लगा दिए। स्टार्स की परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद धोनी स्टेज पर जब उनसे मिलने गए तो अरिजीत सिंह ने धोनी के पैर छू लिए। इस पर धोनी ने उन्हें उठाकर अपने गले से लगा लिया। सोशल मीडिया पर अरिजीत के इस आदर सम्मान को काफी पसंद किया जा रहा है। मैदान में धोनी की टीम भले ही हार गई हो लेकिन इस मोमेंट ने उसे लोगों के दिलों में जिता दिया।

सोशल मीडिया पर धोनी और अरिजीत का ये वीडियो क्लिप काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस अरिजीत और धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि पहले मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल कर ली है।

Exit mobile version