Singham Again : दिल्ली में रावण दहन में शामिल होगी singham Again की टीम, मंच पर सजेंगे सितारे

Singham Again : 12 अक्टूबर को सिंघम अगेन के डायरेक्टर  रोहित शेट्टी समेत फ़िल्म के कलाकार  दिल्ली में होंगे,  सिंघम अगेन की टीम दशहरा के दिन रावण दहन के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचेंग।

Singham Again

Singham Again : देशभर में नवरात्रि और दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, और लोग इन त्योहारों के प्रति खास उत्साह दिखा रहे हैं। देश के कई  हिस्सों में रामलीला का आयोजन होता है, लेकिन दिल्ली में इसका सबसे बड़ा पंडाल सजाया जाता है  है, जहां हर साल रावण दहन बड़े ही  धूमधाम से किया जाता है। इस साल, बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी सिंघम टीम के साथ दिल्ली में रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

इस बार बॉलीवुड के मशहूर  डायरेक्टर रोहित शेट्टी, एक्टर अक्षय कुमार, एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन रिलीज़ होने से पहले दिल्ली के रामलीला में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। रामलीला के मुख्य अर्जुन कुमार ने आईएएनएस को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 12 अक्टूबर  को डायरेक्टर और एक्टर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रावण दहन में शामिल होगी सिंघम अगेन की टीम

कलाकारों और निर्देशक का यह दौरा रामायण की फिल्म की थीम से मिलता झूलता  है। ‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी की ‘सिंघम’  की तीसरी  सीक्वल  फिल्म है, जिसमें अजय देवगन ने एक पुलिस अधिकारी का मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ भी शामिल हैं।

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था,जिसमें देखा गया था कि पूरी दुनिया की पुलिस विलन अर्जुन कपूर का सामने करने के लिए एकजुट हो जाते है। यह फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण के आधार पर बनाई गई है। इसमें टाइगर श्रॉफ लक्ष्मण के किरदार में, अजय देवगन भगवान राम के रूप में, रणवीर सिंह भगवान हनुमान के रूप में और अक्षय कुमार जटायु के रोल में नजर आएंगे।

 यह भी पढ़े : Singham Again Trailer Launch : दीपिका बनी लेडी सिंघम, ट्रेलर हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा 

बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा, क्योंकि ये तीनों फिल्में दिवाली पर रिलीज होने जा रही हैं।

Exit mobile version