Singham Again Trailer Launch : दीपिका बनी लेडी सिंघम, ट्रेलर हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Singham Again Trailer Launch : सिंघम की तीसरी किस्त यानि सिंघम अगैन का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था। इसी बीच मकर्स ने फिल्म का ट्रैलर रिलीज कर दिया है, ट्रैलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

Singham Again Trailer Launch : रोहित शेट्टी की मोस्ट आवाइटेड फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसके आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, इस ट्रेलर में बॉलीवुड के सारे एक्शन स्टार  एक साथ नजर या रहे है।  इस फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है अजय देवगन की धमाकेदार एंट्री से, जो ‘बाजीराव सिंघम’ के किरदार में नजर आ रहे हैं।

जोरदार एक्शन सीक्वेंस और दमदार डायलॉग्स के साथ इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे।

‘सिंघम अगेन’

सिंघम अगेन’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड के बड़े नामों ने महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ एलईएडी रोल में हैं। यह फिल्म रोहित शेट्टी की सुपरहिट ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। पहले आई दोनों फिल्मों, ‘सिंघम’ (2011) और ‘सिंघम रिटर्न्स’ (2014), ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18 : गधा बनेगा ‘Bigg Boss 18’ का हिस्सा, इस कंटेस्टेंट का खास दोस्त बनकर करेगा एंट्री

अर्जुन कपूर का खलनायक का किरदार

रोहित शेट्टी ‘सिंघम अगेन’ के साथ लौट आए रहे हैं। इस बार अर्जुन कपूर को खलनायक के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में उनके अलावा अन्य बड़े कलाकारों का जमावड़ा है। रोहित शेट्टी ने इससे पहले फिल्म की रिलीज में देरी की अफवाहों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया के जरिए स्पष्टीकरण दिया था।

Exit mobile version