Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Parineeti Chopra और Raghav Chadha को देख लगे ‘भाभी जिंदाबाद’ के नारे

Parineeti Chopra और Raghav Chadha को देख लगे ‘भाभी जिंदाबाद’ के नारे

दोस्तों इस बात के बारे में आपको बताने की तो शायद जरूरत नहीं है कि आजकल एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा क्यों चर्चा में चल रही हैं। चलिए फिर भी उनको बता देते हैं, जो इस बारे में नहीं जानते हैं।

नई दिल्ली: दोस्तों इस बात के बारे में आपको बताने की तो शायद जरूरत नहीं है कि आजकल एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा क्यों चर्चा में चल रही हैं। चलिए फिर भी उनको बता देते हैं, जो इस बारे में नहीं जानते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा आजकल अपनी डेटिंग और शादी की ख़बरों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हर दिन एक नए अपडेट के साथ राघव और परिणीति के बारे में कुछ नया सुनने को मिल ही जाता है।

ऐसा एक बार फिर हुआ है जब ये दोनों लाइमलाइट में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच खेले जा रहे IPL मैच का है। अब इसके वायरल होने की वजह भी जान लीजिए।

दरअसल इस मैच को देखने के लिए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा मोहाली के स्टेडियम में एक साथ पहुंचे थे। इस बीच यहां ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। जी हां राघव और परि को साथ देख। मैच देखने आए दर्शक भाभी जिंदाबाद, भाभी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस पर परिणीति हंसते हुए और हाथ दिखाते हुए नज़र आईं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

आपको बता दें, इससे पहले राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की मुंबई एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिसमें दोनों साथ में दिखाई दिए थे। इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर ख़बर उड़ने लगी थीं। जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं।

Exit mobile version