Site icon News1India

Entertainment News: मलाइका अरोड़ा के डांस पर अर्जुन कपूर की तारीफ, ट्रोलर्स बोले ब्रेकअप के बाद भी

Malaika and Arjun : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता कभी बॉलीवुड का सबसे चर्चित रिलेशनशिप हुआ करता था। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन फिर अचानक ब्रेकअप की खबरें आईं। अब, जब दोनों अलग हो चुके हैं, तो फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प था कि  वे एक ही मंच पर कैसे रिएक्ट करते हैं।

शो में हुआ आमना-सामना

हाल ही में ‘इंडियाज बेस्ट डांसर vs सुपर डांसर’ के मंच पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का आमना-सामना हुआ। अर्जुन अपनी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को प्रमोट करने पहुंचे थे, और मलाइका शो की जज थीं।शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने एक बार फिर दोनों को सुर्खियों में ला दिया। वीडियो वायरल हो गया, जिसमें दोनों की हल्की-फुल्की नोकझोंक और पुरानी केमिस्ट्री देखने को मिली।

अर्जुन ने की मलाइका की तारीफ

परफॉर्मेंस के बाद अर्जुन कपूर बोले, मेरी बोलती बंद हो चुकी है, और मैं अभी भी चुप ही रहना चाहता हूं। इस पर मलाइका मुस्कुरा दीं।इसके बाद अर्जुन ने कहा, मैं बस इतना कहूंगा कि ये सारे गाने मेरे फेवरेट हैं। तुम्हें इन गानों पर डांस करते देखना वाकई शानदार था। उनके इस कमेंट से साफ था कि भले ही रिश्ता खत्म हो चुका हो, लेकिन मलाइका के लिए उनके मन में अब भी इज्जत और प्यार बाकी है।

नोकझोंक में दिखी पुरानी केमिस्ट्री

शो के दौरान मलाइका और अर्जुन की मजेदार नोकझोंक भी देखने को मिली। जब मलाइका पॉइंट्स की बात कर रही थीं, तो अर्जुन ने चुटकी लेते हुए कहा, इतना कॉम्पिटेटिव क्यों हो रही हो, कोई ट्रॉफी मिलने वाली है क्या?इस पर मलाइका ने भी पलटकर जवाब दिया, मेरी कंपटीशन को मुझसे बेहतर कौन जानता है? जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, नथिंग, आगे बढ़ो! इस पर अर्जुन ने मजाक में कहा, अच्छा है, मैं खुद ही बोलती बंद कर देता हूं।

फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज

मलाइका और अर्जुन को एक मंच पर साथ देखकर फैंस के बीच हलचल मच गई। भले ही दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री अभी भी लोगों को पसंद आती है।इस शो में दोनों का मस्तीभरा अंदाज देखकर कुछ फैंस सोच रहे हैं कि क्या इन दोनों के बीच अभी भी दोस्ती बाकी है? या फिर ये सिर्फ एक प्रोफेशनल मुलाकात थी? जो भी हो, इस मुलाकात ने दोनों को फिर से चर्चा में ला दिया है।

Exit mobile version