Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Slumdog Millionaire स्टार Freida Pinto की तीन साल बाद भारत वापसी

Slumdog Millionaire स्टार Freida Pinto की तीन साल बाद भारत वापसी

नई दिल्ली: साल 2009 में भारत में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर (Slumdog Millionaire) तो आप लोगों को याद ही होगी। फिल्म ने रिलीज होते ही सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। भारत ही नहीं इस फिल्म को विदेशों में भी सराहा गया था। अब इसी फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी एक ख़बर सामने आई है।

Photo Credit @ freidapinto Instagram

अमेरिका में रहने वाली भारतीय अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो (Freida Pinto) तीन साल के एक लंबे गेप के बाद मुंबई आने वाली हैं।बता दें, कि वह गुरुवार को क्रिश्चियन डायर के विशेष फैशन शोकेस में भाग लेने के लिए मुंबई का दौरा करेंगी। फ्रीडा पिंटो को भारत को समर्पित विशेष शो में भाग लेने और उसका हिस्सा बनने के लिए मुख्य रूप से इनवाइट किया गया है।


भारत की अपनी इस यात्रा के बारे में बात करते हुए, फ्रीडा कहती हैं, ”मैं लगभग 3 साल बाद मुंबई वापस आ रही हूं और मैं बहुत उत्साहित हूं कि यह जर्नी भी डायर के साथ सार्थक होने जा रही है। इस मामले में मेरी अपनी, मेरी भारतीय संस्कृति, को पीछे नहीं छोड़ सकती। बता दें कि फ्रीडा पिंटो वही है जिन्होंने स्लमडॉग मिलियनेयर फिल्म में लतिका (Latika) का किरदार निभाया था। इस फिल्म को हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डैनी बॉयल (Danny Boyle) ने डायरेक्ट किया था।

Exit mobile version