Bollywood News:साल 2024 में बॉलीवुड ने खोए कई सितारे ,कुछ ने वक्त से पहले ही कहा दुनिया को अलविदा।

साल 2024 में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के लिए ज़्यादा अच्छा नहीं बीता।इस साल ने कई शानदार कलाकारों को हम से छीन लिया।इनमें शारदा सिन्हा,कविता चौधरी, सुहानी भटनागर और शोभिता शिवन्ना जैसे नाम शामिल हैं।इनमे से तो कुछ लोगो ने बहुत छोटी उम्र में ही इस दुनिया को छोड़ दिया।

Bollywood News: साल 2024 बस खत्म होने को है, लेकिन इस साल ने बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री को गहरे जख्म दिए हैं। कई बड़े सितारे, कलाकार और फिल्ममेकर हमें छोड़कर चले गए। कुछ की मौत बीमारी की वजह से हुई, तो कुछ ने जिंदगी से हार मानकर खुद अपनी जान ले ली।बॉलीवुड और साउथ के बड़े सितारे जो अब हमारे बीच नहीं है।

उस्ताद राशिद खान

55 साल के मशहूर प्लेबैक सिंगर उस्ताद राशिद खान का 9 जनवरी 2024 को निधन हो गया। वे लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे और कोलकाता के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली थी।

 

सुहानी भटनागर

‘दंगल’ फिल्म में बबीता फोगाट का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर ने 16 फरवरी को महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वे एक दुर्लभ बीमारी, डर्मेटोमायोसिटिस से पीड़ित थीं।

 

ऋतुराज सिंह

टेलीविजन और फिल्म अभिनेता ऋतुराज सिंह का 19 फरवरी को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वे 59 साल के थे और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे थे।

फिरोज खान

अमिताभ बच्चन की नकल के लिए मशहूर फिरोज खान का 23 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले थे।

विकास सेठी

टीवी एक्टर विकास सेठी ने 8 सितंबर को 48 साल की उम्र में नासिक में अंतिम सांस ली। वे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे शोज के लिए जाने जाते थे।

 

अतुल परचुरे

मराठी और हिंदी फिल्म अभिनेता अतुल परचुरे ने 14 अक्टूबर को मुंबई में 57 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

रोहित बल

फैशन डिजाइनर रोहित बल का 1 नवंबर को 63 साल की उम्र में नई दिल्ली में निधन हो गया। वे भारतीय फैशन के बड़े नामों में से एक थे।

 

शारदा सिन्हा

लोक गायिका शारदा सिन्हा का 5 नवंबर को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। वे मल्टीपल मायलोमा जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं।

शोभिता शिवन्ना

कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना ने 30 नवंबर को आत्महत्या कर ली। वे 30 साल की थीं और अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती थीं।

 

Exit mobile version