Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Double XL से Sonakshi Sinha का फर्स्ट लुक आया सामने

Double XL से Sonakshi Sinha का फर्स्ट लुक आया सामने

नई दिल्ली: Bollywood एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म Double XL इन दिनों चर्चा में है। फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक मेकर्स ने जारी किया है। फर्स्ट लुक में सोनाक्षी वाइट कलर की शर्ट और शॉर्ट्स पहने नज़र आ रही हैं।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/CjZpuHBoCCM/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके साथ ही उन्होंने रेड कलर का लॉन्ग श्रग भी पहना हुआ है। वह एक टेबल पर बैठी हुई है और उनके हाथ में इंची टेप है। वहीं सोनाक्षी के आस पास कुछ कपड़े टंगे नज़र आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है सोनाक्षी इस फिल्म में फीमेल बूटिक चलाने वाली के किरदार में नज़र आने वाली हैं।

Photo Credit @ aslisona Instagram

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी इस फिल्म में बॉडी शेमिंग करने वालों की क्लास लगाती नज़र आएंगी। फिल्म में महिलाओं की फिगर को लेकर लोगों की गलत सोच और उसे सुंदरता का पैमाना मानने वाले उनके नजरिये पर कड़ी चोट की जायेगी। फिल्म में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा जहीर इकबाल, महत राघवेंद्र भी नजर आएंगे। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज संयुक्त रूप से इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को सतराम रमानी ने डायरेक्ट किया है। डबल एक्सएल (Double XL) 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Exit mobile version