बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ताज़ा तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा— “Mother”, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह दोबारा मां बनने वाली हैं।
स्टाइलिश अंदाज़ में दी खुशखबरी
इस अनाउंसमेंट के लिए सोनम ने जो ऑउटफिट चुना है उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सोनम हमेशा से फैशन आइकन मानी जाती हैं, और दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा भी उन्होंने बेहद आकर्षक तरीके से की। उनकी तस्वीरों को फैन्स और सेलेब्रिटीज़ ने खूब सराहा।
पति आनंद आहूजा का रिएक्शन
सोनम की पोस्ट पर उनके पति आनंद आहूजा ने भी प्यार भरा कमेंट किया। उन्होंने लिखा— “Baby ma… also chic mama!” इसके साथ उन्होंने “double trouble” कहते हुए मज़ाक भी किया। कपल के इस प्यारे पल को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।
फैंस की शुभकामनाएँ और सेलिब्रेशन
सोनम कपूर के इस पोस्ट के बाद फैन्स और बॉलीवुड जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें ढेरों बधाइयाँ दीं। सभी ने उनके और परिवार के लिए शुभकामनाएँ भेजीं। सोनम की पोस्ट पर लगातार कमेंट्स और लाइक्स आ रहे हैं और यह खबर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने वर्ष 2018 में शादी की थी। इसके कुछ समय बाद, अगस्त 2022 में दोनों अपने पहले बेटे वायु के माता-पिता बने। अब यह कपल एक बार फिर अपने परिवार में नए सदस्य के स्वागत की तैयारी कर रहा है।
