Bollywood news: कपूर खानदान में आई खुशियां, सोनम कपूर बनी दूसरी बार मां, फैंस और सितारों ने की बधाइयों बौछार

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर दूसरी बार खुशियों का आगमन हुआ। रविवार, 29 मार्च 2026 को उनका बेटा हुआ, फैंस और सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं।

Bollywood news:बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस और फैशन आइकन मानी जाने वाली सोनम कपूर के जीवन में फिर खुशियों की बारिश हुई है। रविवार, 29 मार्च 2026 को सोनम और उनके पति आनंद आहूजा के घर एक नन्हा बेबी बॉय आया। इस खबर के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाइयों की बौछार कर दी।

सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट

सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर करते हुए इस खुशी की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उनका परिवार अब और बड़ा हो गया है और नए मेहमान के आने से उनके दिल में प्यार की जगह और भी विशाल हो गई है। उन्होंने अपने बड़े बेटे वायु के उत्साह का भी जिक्र किया, जो छोटे भाई के स्वागत के लिए बेहद खुश हैं।

अनिल कपूर बेहद उत्साहित

सोनम के पिता अनिल कपूर इस खुशखबरी से बेहद उत्साहित हैं। कपूर खानदान में नन्हे मेहमान का स्वागत हमेशा उत्सव जैसा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस ने अनिल कपूर को ‘हैंडसम नाना’ कहकर उन्हें बधाई दी।

करियर और मदरहुड में बैलेंस

सोनम ने हमेशा साबित किया है कि वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ और मदरहुड को खूबसूरती से संतुलित करती हैं। 2022 में अपने पहले बेटे वायु के जन्म के बाद से ही उन्होंने पेरेंटिंग को बहुत ही सादगी और ग्रेस के साथ निभाया। अब, 2026 में दूसरे बच्चे के आने के बाद, फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही सोनम अपने अंदाज में लौटेंगी।

सितारों और फैंस की बधाइयां

सोनम के पोस्ट पर करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, जाह्नवी कपूर और रिया कपूर जैसे सितारों ने प्यार भरे संदेश दिए। फैंस इस बात से भी प्रभावित हैं कि सोनम ने 40 की उम्र में दोबारा मां बनकर कई महिलाओं के लिए प्रेरणा दी।
पूरा कपूर और आहूजा परिवार अब नन्हे मेहमान की देखभाल में जुटा है, और सभी बेसब्री से उसके पहले झलक का इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version