Site icon News1India

Birthday special : फिल्मों के खलनायक रियल लाइफ में बना मसीहा,सोनू सूद है इंसानियत की जिंदा मिसाल

Sonu Sood birthday 2025: फिल्मों से लेकर रियल लाइफ तक हीरो हैं सोनू सूद बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सोनू सूद आज यानी 30 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सोनू सूद न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए बल्कि अपने दरियादिल और मददगार स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी रील लाइफ में जितना नाम कमाया है, रियल लाइफ में उससे कहीं ज्यादा लोगों के दिलों में जगह बनाई है। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ और संघर्ष भरे सफर के बारे में।

फिल्मी सी लव स्टोरी

सोनू सूद की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जब वह नागपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात सोनाली से हुई। दोनों की पहले दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। कॉलेज टाइम में ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। समय के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होता चला गया और 25 दिसंबर 1996 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उस वक्त सोनू सिर्फ 21 साल के थे और उन्होंने फिल्मों में आने का सोचा भी नहीं था।

फिल्मों में दमदार विलेन

सोनू सूद ने बॉलीवुड में विलेन के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ‘दबंग’, ‘सिंबा’, ‘आर…राजकुमार’ जैसी कई हिट फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाए हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। उनके अभिनय को काफी सराहना मिली और उन्होंने साबित कर दिया कि विलेन का किरदार भी दिल जीत सकता है।

गरीबों के मसीहा

कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने जिस तरह लोगों की मदद की, उसने उन्हें देश का हीरो बना दिया। जब लोग अपने घरों में बंद थे और प्रवासी मजदूर सड़क पर थे, तब सोनू ने हजारों लोगों को उनके घर तक पहुंचाया। उन्होंने जरूरतमंदों के इलाज, रोजगार और शिक्षा तक का जिम्मा उठाया। सोशल मीडिया के जरिए वो लगातार लोगों से जुड़े रहे और हर संभव मदद की। इसी वजह से लोग उन्हें “गरीबों का मसीहा” कहने लगे।

सोनू सूद की कहानी हमें सिखाती है कि एक सच्चा हीरो वही होता है जो मुश्किल समय में भी दूसरों के लिए खड़ा हो। जन्मदिन के इस खास मौके पर देशभर से लोग उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

Exit mobile version