Site icon News1India

उतरन की छोटी इच्छा,16 साल बाद सीआईडी 2 से किया कमबैक,उनका रूप देख फैंस हुए दीवाने

Entertainment news:टीवी शो उतरन (2008) का नाम सुनते ही रश्मि देसाई और टीना दत्ता की शानदार एक्टिंग और खूबसूरती याद आ जाती है। इस शो ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि टीना और रश्मि को घर-घर पहचान भी दिलाई।शो में छोटी इच्छा का किरदार निभाने वाली स्पर्श खानचंदानी भी लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी थीं। अपनी दो चोटी और प्यारे अंदाज से स्पर्श ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब, 16 साल बाद, स्पर्श एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आई हैं।

छोटी इच्छा की टीवी पर वापसी

स्पर्श खानचंदानी ने हाल ही में सीआईडी 2 के जरिए टीवी पर वापसी की है। उनका रोल देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सीआईडी 2 की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें स्पर्श इंस्पेक्टर अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव) के साथ नजर आ रही हैं।
21 दिसंबर को शुरू हुए इस शो ने पहले एपिसोड से ही दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है। शो की नई स्टोरीलाइन और पुराने किरदारों की वापसी से लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।

छोटी इच्छा अभी तक कहां थीं?

उतरन के बाद स्पर्श ने गुलाल, परवरिश, सीआईडी, दिल मिल गए जैसे टीवी शोज और फिल्में कीं। उन्होंने मीना हाफ द स्काई और रानी मुखर्जी की हिचकी में भी काम किया था।कुछ समय बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया और वकालत की पढ़ाई शुरू कर दी। अब वह वकील बन चुकी हैं, लेकिन अपनी एक्टिंग के लिए उन्होंने सीआईडी 2 से वापसी की है।

स्पर्श अब कैसी दिखती हैं

स्पर्श खानचंदानी अब पहले से काफी बदल गई हैं। वह अब और भी खूबसूरत और स्टाइलिश हो गई हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखकर फैंस उन्हें पहचान तक नहीं पा रहे।वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं,और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस उनके इस नए लुक और काम को खूब पसंद कर रहे हैं।

Exit mobile version