Site icon News1India

Sudeep Pandey Death: छोटी सी उम्र मे क्यों कह दिया दुनिया को अलविदा, जानिए सुदीप पांडे के सफ़र की कहानी

 Sudip Pandey Death:आज कल दिल का दौरा पड़ने की ख़बर बहुत सुनाई दे रहीं है और एक बार फिर इस बीमारी की चपेट मे आये सुदीप पांडे जो भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता और निर्माता थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2007 में की थी। छोटे पर्दे पर भी उन्होंने काफी ज्यादा काम किया था।भोजपुरी सिनेमा में अपनी अदाकारी से खास पहचान बनाने वाले अभिनेता सुदीप पांडे अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिवार के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से बुधवार (15 जनवरी) की सुबह 11 बजे उनका निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही फैंस समेत पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

 सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बने एक्टर

बिहार से सुदीप पांडे का गहरा नाता था क्यूंकि उनकी परवरिश बिहार में ही हुई थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी यहीं से की थी। इंजीनियरिंग में स्नातक होने के बाद, वह कुछ समय तक भारत और अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम भी करते रहे फिर उन्होंने कई फर्मों में भी काम किया। हालांकि, फिल्मों में उनका झुकाव शुरू से था। इसी वजह से उन्होंने अभिनय में अपनी किस्मत आजमाई और इंजीनियरिंग छोड़ फ़िल्मों में आ गए।

सुदीप का फ़िल्मी सफ़र

सुदीप ने 2007 में भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया भईया’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस भी किया था। अमेरिका से वापस लौटने के बाद उन्होंने इस फिल्म पर काम शुरू किया था। इस फिल्म ने सफलता हासिल की और इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कई हिट फिल्में कीं। उन्होंने ‘भोजपुरिया दरोगा’, ‘मसीहा बाबू’, ‘हमार संगी बजरंगबली’, ‘हमार ललकार’ ‘सौतन’, ‘नथुनिया पे गोली मारे’, ‘धरती’, ‘कुर्बानी’, ‘बगावत’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया।

 इन पुरस्कारों से हो चुके थे सम्मानित

सुदीप को उनके काम के लिए कई पुरस्कार भी मिले थे, जिनमें भोजपुरी पुरस्कार समारोह 2008, प्रज्ञा विभूषण पुरस्कार 2011 और भोजपुरी सम्मान समारोह 2009 में अभिमन्यु पुरस्कार शामिल हैं।

Exit mobile version