Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Akanksha Dubey सुसाइड केस में गाजियाबाद से Summer Singh गिरफ्तार

Akanksha Dubey सुसाइड केस में गाजियाबाद से Summer Singh गिरफ्तार

नई दिल्ली: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की अचानक हुई मौत से उनके सभी चाहने वाले हैरान हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो इस यंग एक्ट्रेस ने ऐसा कदम उठाने की सोची। क्या ये एक आत्महत्या है या फिर ये एक साजिश के तहत किया गया है।

अब इसी मामले को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बता दें, कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह (Summer Singh) को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। उसे सीजेएम कोर्ट में पेश करके ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी ले जाने की तैयारी है।


आपको बता दें, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की बीते 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में संदिग्ध हालातों में लाश मिली थी। आकांक्षा की मां ने आरोप लगाया था कि उनकी मौत के लिए भोजपुरी सिंगर समर सिंह जिम्मेदार हैं। मां की शिकायत के बाद समर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन समर सिंह फरार था। आखिरकार वाराणसी क्राइम ब्रांच ने समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे सीजेएम कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी ले जाने की तैयारी भी कर ली है। अब देखना ये होगा कि इस मामले से जुड़े क्या-क्या राज सामने आते हैं।

Exit mobile version