Suniel Shetty : शूटिंग के दौरान घायल हुए सुनील शेट्टी,एक्शन सीन के वक्त हुआ हादसा, हेल्थ को लेकर ऐक्टर ने दिया अपडेट

Suniel Shetty : बॉलीवुड के फेमस ऐक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी हेल्थ को लेकर जानकारी दी है, कुछ दिनों पहले शूटिंग के दौरान उनके चोट लग गई फिलहाल अब ऐक्टर ठीक हो गए है। सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर इसकी अपडेट दी है।

Suniel Shetty

Suniel Shetty : बॉलीवुड के फेमस ऐक्टर सुनील शेट्टी अपनी आने वाली नई सीरीज की शूटिंग में बिजी है। कुछ दिनों पहले शूटिंग के दौरान ऐक्टर को चोट लग गई थी, जिसके चलते शूटिंग को रोकना पड़ा था। सुनील शेट्टी की चोट की जानकारी से उनके फेंस काफी परेशान हो गए थे, फिलहाल ऐक्टर अब ठीक है सुनील शेट्टी ने खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया है,  उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी  शेयर करते हुए लिखा कि छोटी चोट थी, ठीक हो गई है। मैं पूरी तरह ठीक हूँ, और शूटिंग के लिए तैयार हूँ। ऐक्टर ने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया। आपको बता दें कि  ओटीटी पर रिलीज के एक्शन सीन के दौरान एक्टर के चोट लगी थी। फिलहाल वह ठीक है।

63 साल की उम्र में भी फिट बॉडी

सुनील शेट्टी बॉलीवुड में तीन दशकों से छाए हुए हैं। 90 के दशक में एक्शन हीरो के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले सुनील शेट्टी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब 63 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और दमदार बॉडी नए एक्टर्स को भी पीछे छोड़ देती है। सुनील शेट्टी आज भी पर्दे पर एक्शन करते हुए नजर आते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वह 16 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनमें कई फिल्में शामिल हैं।

फिल्मों के साथ टीवी शोज और सीरीज में करते है वर्क

सुनील शेट्टी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वह कई प्रोजेक्ट्स में भी काम करते रहते हैं। उन्होंने (Suniel Shetty)  कई रियालिटी शोज में भी हिस्सा लिया है, जिसमें डांसिंग रियालिटी शो में माधुरी दीक्षित के साथ उनका जलवा देखने को मिला। इसके अलावा, वह ओटीटी सीरीज में भी सक्रिय हैं और टीवी के रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आते हैं।

यह भी पढ़े : South Ott Release : साउथ फिल्मों के शौकीनों के लिए खुशखबरी, इस हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में

Exit mobile version