Jaat Teaser Out: पुष्पा से भी ज्यादा खूंखार सनी देओल का लुक, फिल्म का टीज़र हुआ रिलीज

Jaat Teaser Out: सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जाट’ का टीजर रिलीज हो गया है। करीब डेढ़ मिनट के इस टीजर में सनी देओल का वही दमदार अंदाज दिखा है जिसके लिए वे मशहूर हैं।

Jaat Teaser Out

Jaat Teaser Out: सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जाट’ का टीजर रिलीज हो गया है। करीब डेढ़ मिनट के इस टीजर में सनी देओल का वही दमदार अंदाज दिखा है जिसके लिए वे मशहूर हैं। मायथ्री मूवी मेकर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस टीजर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। यही प्रोडक्शन हाउस पहले ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुका है।

कैसा है टीजर?

टीजर की शुरुआत एक दमदार इंट्रो लाइन से होती है, “शाम के साए में वो आता है और रोशनी से पहले गायब हो जाता है, पर उन 12 घंटों में जितने मिनट्स होते हैं, उससे ज्यादा हड्डियां वो तोड़ चुका है। इसके बाद सनी देओल की एंट्री होती है, और वे दुश्मनों की हड्डियां चटकाते नजर आते हैं।

टीजर के आखिर में सनी पाजी तारा सिंह के अंदाज में हैंडपंप की जगह एक बड़ा पंखा हाथ में लिए नजर आते हैं। उनका एक डायलॉग, “मैं जाट हूं, सर कटने के बाद भी हथियार नहीं छोड़ता, टीजर का हाईलाइट है। रणदीप हुड्डा भी कुछ सेकंड के लिए नजर आते हैं, जो विलेन की भूमिका में हैं।

कब रिलीज होगी ?

टीजर के एंड में मेकर्स ने इशारा दिया है कि फिल्म अप्रैल 2025 में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े : Pushpa 2 BO Collection: पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, दो दिन में ही वसूला आधा बजट  

पुष्पा से भी ज्यादा खतरनाक

सनी देओल ने इस टीजर में सिर्फ झलक दी है, लेकिन उनका खूंखार लुक पुष्पा से भी ज्यादा खतरनाक है। उनके इस ट्रेलर की हर जगह चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18: फराह खान ने रजत दलाल को लगाई जमकर फटकार, घर से बेघर होने की दी चेतावनी

Exit mobile version