भई KRK हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं.सोशल मीडिया पर अक्सर वो बॉलीवुड और फिल्मों को लेकर ऐसी टिप्पणियां करते हैं जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है.KRK की तो बात ही अलग हैं। वे अक्सर विवादित ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. KRK बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों में निशाना साधते रहते हैं.बल्कि वे अपने ट्वीट्स में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान से लेकर शाहरुख खान को बुरा-भला बोल चुके हैं. KRK यानि कमाल आर खान अपने किसी न किसी ट्वीट को लेकर हमेशा मुश्किलों में फंसे रहते हैं. लेकिन, इस बार तो उनकी हरकत ने उन्हें पुलिस के शिकंजे में बुरा फसा दिया था। KRK को बोरीवली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
सोनाक्षी को जमकर ट्रोल किया था
वैसे तो अब सोशल मीडिया पर KRK की वापिसी हो गयी हैं।लेकिन जब वो जेल में थे तब इस मौके पर सोशल मीडिया पर हजारों लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे थे.जहा बॉलीवुड इंडस्ट्री KRK से चिड़ी हुई हैं वही दूसरी और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने KRK का सपोर्ट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि केआरके को न्याय मिलना चाहिए। लेकिन KRK को सपोर्ट करना उन्हें भारी पड़ गया था। लोगों ने उन्हें और उनकी बेटी सोनाक्षी को जमकर ट्रोल किया था। चलो तो पूरी बात आपको बताते हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में कौन निर्दोष है
एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न ने कहा, ‘केआरके को लेकर किए गए उस ट्वीट के बाद लोगों ने मेरे और सोनाक्षी के बारे में गंदी बातें कीं। मैं उनकी गलतियों के बारे में बात नहीं कर रहा था। हो सकता है कि उनकी राय से हम इत्तेफाक नहीं रखते हैं। क्या हम सिर्फ केआरके के खिलाफ इसलिए हो जाए क्योंकि उनके सितारे अच्छे नहीं चल रहे हैं। इससे आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्हें उठाया गया है क्या इस चीज का कोई समर्थन करेगा? मेरा ये मानना है कि वह थोड़ा ज्यादा ही हो गया था। अब मेरा ये सवाल है कि फिल्म इंडस्ट्री में कौन निर्दोष है? सेलेब्स के गलत कामों पर लोगों का ध्यान नहीं गया है। हम एक उद्योग के रूप में एक परिवार हैं। कभी-कभी इसे अनदेखा कर देते हैं। यह अलग बात है।
KRK सेल्फ मेड मैन हैं
KRK के गिरफ्तार होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक साथ कई ट्वीट किए थे, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘किसी को कमाल राशिद खान को नहीं भूलना चाहिए। हर किसी को याद रखना चाहिए कि बड़े विरोध और संघर्ष के बावजूद KRK सेल्फ मेड मैन हैं, उन पर सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ समाज में भी अपनी जगह बनाई है। वो भी अपने दम पर।’ इसके अलावा अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने भगवान से दुआ भी की थी कि KRK को जल्द से जल्द न्याय मिले।