Site icon News1India

Kanguva BO Collection : वीकेंड पर नहीं चला कंगुवा का जादू, फीकी रही,जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

Kanguva OTT Release

Kanguva BO Collection :  सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘कंगुवा’ 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। लेकिन रिलीज के दो दिन बाद ही फिल्म का क्रेज कम होता नजर आ रहा है। ‘कंगुवा’ को रिलीज हुए अभी तीन दिन हुए हैं, और यह बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती दिख रही है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, (Kanguva BO Collection) फिल्म ने भारतीय घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 24 करोड़ रुपए की कमाई से शुरुआत की। लेकिन दूसरे दिन यह गिरावट का शिकार हो गई और कुल 9.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई, जो पहले दिन की कमाई के आधे से भी कम था। तीसरे दिन, शनिवार को भी फिल्म की कमाई में खास बढ़ोतरी नहीं दिखी।

वीकेंड पर रही फीकी (Kanguva BO Collection) 

तीसरे दिन ‘कंगुवा’ ने भारत में 9.50 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 42.75 करोड़ रुपए तक पहुंचा। हालांकि, रविवार के कलेक्शन के साथ यह 50 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

महंगी फिल्मों में शुमार है ‘कंगुवा’

कंगुवा’ को 2024 की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए से अधिक है और इसे 7 अलग-अलग देशों में शूट किया गया है।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18: रजत दलाल ने शिल्पा पर निशाना साधा,घर में हुई लड़ाई, क्या अब शिल्पा करेंगी जवाबी हमला?

Exit mobile version